फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   corona patient found 47

47 मिले कोरोना संक्रमित संख्या पहुंची 1657

Tue, 08 Sep 2020 12:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
corona patient found 47
कब ोना की जांच करती चिकित्सीय टीम - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। सोमवार को 51 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1661 पहुंच गई है। इनमें 23 की मौत हो चुकी और 1172 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा कार्यालय की डॉक्टर्स कॉलोनी निवासी युवती व शहर के मोहल्ला चौबयाना निवासी तीन व्यक्ति, मोहल्ला गांधी नगर निवासी चार व्यक्ति, चंडी मंदिर के पास निवासी एक व्यक्ति व एक महिला, इलाइट चौराहा निवासी दो युवक व एक मासूम और एक बालक संक्रमित है। शहर के देवगढ़ रोड निवासी एक महिला व एक व्यक्ति, कर्माबाई नगर में दो व्यक्ति, तालाबपुरा निवासी एक व्यक्ति व दो किशोरसंक्रमित हैं। मोहल्ला घुसयाना, मऊठाना, रावतयाना, नेहरु नगर, शहर निवासी एक व्यक्ति व पुलिस लाइन निवासी, कोतवाली थाना की एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। ब्लॉक जखौरा अंतर्गत ग्राम रोड़ा में एक महिला, एक व्यक्ति, तहसील पाली के कस्बा निवासी एक व्यक्ति और तहसील महरौनी के कस्बा निवासी तीन युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं तालबेहट में एक दर्जन व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें जैन मंदिर के पास निवासी एक दो युवक, कस्बा के रामलीला मैैदान के पास एक व्यक्ति व एक बालक संक्रमित है। इसके अलावा कस्बा निवासी एक व्यक्ति व चार युवतियां संक्रमित निकली हैं। वहीं कांशीराम कॉलोनी निवासी पांच युवक, ग्रामीण क्षेत्र में विजयपुरा निवासी एक युवक व मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिला निवासी दो युवती कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

-------
400 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी
जनपद में बढ़ते संक्रमण को लेकर लगातार जांचों की संख्या बढ़ रही है। शुरुआत में जहां दो सौ जांच हो रहीं थी, अब बढ़कर संख्या डेढ़ हजार से अधिक पहुंच रही है। ट्रूनॉट व एंटीजन से भले ही 15 मिनट में मिल रही हो, लेकिन एंटीजन में निगेटिव आने के बाद पुष्टि के लिए आरटीपीआर जांच के लिए भेजे जा रहे सैंपलों की समय पर रिपोर्ट नहीं आ रही है। यहां पर पांच सितंबर को 1630 सैंपल लिए गए, 350 की रिपोर्ट नहीं आई। छह सितंबर के 50 सैंपलों की भी जांच नहीं आई है। अबतक कुल 400 सैंपलों की रिपोर्ट बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
जिले में सोमवार को 51 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। संक्रमितों से संपर्क कर उपचार की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
--------------
तालबेहट की खबर का वर्जन
------------------------------
मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एसडीएम को दी गई विज्ञप्ति पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
देवेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी तालबेहट
----------------------------------
चालक द्वारा की गई आत्महत्या में सीएमओ का वर्जन
राजकुमार का व्यवहार सभी के साथ अच्छा था। किन कारणों से आत्महत्या जैसा उठाया, जानकारी नहीं है। कार्य के प्रति वह पूरी तरह निष्ठावान था। यहां उसकी किसी से भी अनबन सुनने को नहीं मिला।
डा. प्रताप सिंह
मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed