फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Corona paisent eat food in a marrige party

कोरोना पॉजीटिव मरीज ने एक बारात में खाई थी दावत

Mon, 01 Jun 2020 11:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Corona paisent eat food in a marrige party
कैप्सन - 6- आसपास के लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करती टीम - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। ग्राम मऊ के मजरा रमेशपुरा में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने पर रात में ही गांव को बैरीकैडिंग कर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। सोमवार को प्रशासनिक अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने ग्राम रमेशपुरा मरीज के मूल गांव पूराविरधा और रिश्तेदारी में ग्राम एवनी में लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। टीम ने तीनों स्थानों से 27 लोगों को क्वारटीन सेंटर ग्राम रौंड़ा भेज दिया। पता चला है कि मरीज ग्राम एवनी में एक बारात में शामिल हुआ था।
विज्ञापन

चार दिन पूर्व ग्राम पूराविरधा निवासी एक मजदूर जो इंदौर में ईंट भट्टा पर काम करता था। कोरोना जांच आने से पहले ही वहां से भागकर अमरपुर मंडी पहुंचा। इसके बाद तालबेहट आया। इसके बाद वह ट्रैक्टर की मदद से अपनी सुसराल ग्राम मऊ के मजरा रमेशपुरा में आ गया था। रविवार को जब प्रशासन को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी हुई तो आनन- फानन में उसे पकड़कर झांसी भेज दिया गया।
विज्ञापन

देर रात पूरे मजरे को दोनों ओर से बैरीकैट लगाकर कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया। इसके बाद जब मरीज से उसके इतिहास के बारे में जानकारी ली तो प्रशासन की नींद उड़ गई। तीन दिन में मरीज अपने पैतृक गांव पूराविरधा गया। इसके बाद वहां से एक रिश्तेदार की बारात में ग्राम एवनी गया और फिर अपनी सुसराल में ग्राम रमेशपुरा आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को सुबह उपजिलाधिकारी मोहम्मद कमर, सीओ देवेंद्र कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग के श्यामवीर,अंकित पटेल, धीरज कुमार आदि गांव पहुंचे, वहां लोगों की जांच के बाद दस लोगों को क्वारंटीन किया गया। इसके बाद दूसरी टीम डा. नितिन कंसौरिया, सोनाली, अखिलेश, मानसिंह ने पूराविरधा में मरीज के परिजनों सहित कुल सात लोगों को क्वारंटीन हेतु भेजा, पर, एक व्यक्ति भाग गया। उसकी तलाश जारी थी। इसी तरह ग्राम एवनी में डा. अशोक कुुमार के साथ गई टीम ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को क्वारंटीन सेंटर ग्राम रौंड़ा भेज दिया।

तीन गांवों से 28 लोगों को ग्राम रोड़ा में क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है। एक युवक पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम को चकमा देकर भाग गया। इसकी पुलिस तलाश कर रही है। वह कोरोना पॉजिटिव मरीज का रिश्तेदार है। - - डा. नितिन कंसौरिया

कैप्सन - 7- ग्राम रमेशपुरा में लगी बैरीकेटिंग

कैप्सन - 7- ग्राम रमेशपुरा में लगी बैरीकेटिंग- फोटो : TALDEHATE

कैप्सन - 8- क्वारंटीन सेंटर ले जाती एंबुलेंस

कैप्सन - 8- क्वारंटीन सेंटर ले जाती एंबुलेंस- फोटो : TALDEHATE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed