{"_id":"6057af438ebc3ec89761f260","slug":"corona-infection-1202-sample-examine-lalitpur-news-jhs1914236189","type":"story","status":"publish","title_hn":"1202 की जांच में एक युवती समेत दो मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1202 की जांच में एक युवती समेत दो मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
corona hotspot.jpg
- फोटो : corona hotspot.jpg
ललितपुर। जिले में बीते माहों से थमा कोरोना संक्रमित गति पकड़ रहा है। यहां रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए 1202 व्यक्तियों के सैंपल की जांच रिपोर्ट में एक युवती समेत दो महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है।
जनपद में वैश्विक बीमारी कोरोना वायरस संक्रमण का बढ़ते प्रकोप से लोग सहमे हुए हैं। यहां कोविड संक्रमण की थमी रफ्तार गति पकड़ रही है। अब जांच में नियमित कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। ऐसे में लोगों को कोविड से बचाव की गाइडलाइन का पालन करना चाहिए।
रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वास्थ्य इकाईयों से 1202 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 500 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को झांसी भेजे गए। वहीं, पांच सैंपल ट्रूनॉट किट से और 697 सैंपल एंटीजन किट से लिए गए हैं। इनमें एंटीजन किट से एक युवती समेत दो महिलाएं कोरोना संक्रमित पाई गईं हैं। संक्रमितों में शहर के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी 47 वर्षीय महिला व मोहल्ला आजादपुरा निवासी 29 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित पाई गई है। दोनों संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
जनपद में कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3506 पहुंच गई। इनमें 47 की मौत हो चुकी और 3442 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। वर्तमान में 17 संक्रमित मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। हालांकि बीते पांच दिनों से झांसी आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1077 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
1202 व्यक्तियों के सैंपलों की जांच रिपोर्ट में एक युवती समेत दो महिला कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
- डॉ. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी