फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   corona infected 30 case found

कोरोना का आंकड़ा डरा रहा, तीस मरीज निकले

Sat, 03 Apr 2021 12:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
corona infected 30 case found
corona hotspot.jpg - फोटो : corona hotspot.jpg
ललितपुर। कोरोना मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता रहा है। शुक्रवार को जिले में जांच के दौरान 30 कोरोना संक्रमित निकले हैं। इसके तहत ललितपुर शहर में 25 व ग्रामीण क्षेत्रों में पांच मरीज संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को 1696 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें 30 कोरोना संक्रमित पाए गए। जबकि 723 की जांच लंबित हैं। जबकि बीते चौबीस घंटे में कुल एक मरीज को डिस्चार्ज किया गया। अब तक जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 152 है और मरने वाले मरीजों की संख्या कुल 47 है। शुक्रवार को आई जांच में महावीरपुरा निवासी एक व्यक्ति एवं दो महिलाएं, सिविल लाइन क्षेत्र का एक व्यक्ति, तुवन विहार कॉलोनी से एक, आजादपुरा दो से एक व्यक्ति, आजादपुरा तीन से एक व्यक्ति, तालाबपुरा से दो, इलाइट के पास एक व्यक्ति, आजादपुरा तृृतीय से एक व्यक्ति, सरदारपुरा निवासी एक व्यक्ति, स्टेशन रोड निवासी दो व्यक्ति, अटा मंदिर के पास तालाबपुरा निवासी एक व्यक्ति, ग्राम रनगांव निवासी एक व्यक्ति, तालबेहट तिवरयाना से दो महिलाएं, दैलवारा से एक महिला, मड़ावरा से एक महिला, नई बस्ती निवासी एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पाया गया। इस प्रकार कुल तीस कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 19 व्यक्ति एवं 11 महिलाएं कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed