फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   corona examination negligence dictict hospital

जिला अस्पताल में कोरोना जांच में हो रहा भेदभाव

Wed, 09 Dec 2020 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
corona examination negligence dictict hospital
जिला अस्पताल में मरीजों की कोविड जांच करते कर्मचारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिला अस्पताल में तैनात कर्मचारी अपनी लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं। ओपीडी में आने वाले मरीजों की जांच में भेदभाव हो रहा है। कई मरीजों की कोरोना जांच किए बिना ही निगेटिव रिपोर्ट लगा दी जा रही है। ऐसे में संक्रमण बढ़ने से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मरीजों को ओपीडी में दिखाने से पहले कोरोना जांच अनिवार्य है। मरीजों को पर्चा बनवाकर पहले कोरोना जांच करानी होती है, इसके बाद रिपोर्ट ओके आने पर ओपीडी में चिकित्सकों द्वारा मरीजों का उपचार किया जाता है। वर्तमान में जिला अस्पताल में प्रतिदिन दो से तीन सौ मरीज उपचार कराने आ रहे हैं। इन सभी की कोरोना जांच पर्चा काउंटर पर हो रही है।
विज्ञापन

लेकिन, जिला अस्पताल में तैनात कर्मचारी नियमों की अनदेखी कर लापरवाही बरत रहे हैं। रसूखदार मरीजों की जांच तत्काल में हो रही है। इनके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सैंपल के बाद हो रही है, जबकि सैंपल पहले लिया जा रहा है। दूसरी ओर, निर्धन मरीजों की कोरोना जांच के लिए रजिस्ट्रेशन कराने में ही अधिक समय बीत रहा है। इसके बाद सैंपल के लिए घंटों बैठकर इंतजार करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं प्रभावशाली और चहेतों की जांच से पहले ही ओपीडी पर्चा पर कोरोना निगेटिव दर्ज किया जा रहा है और इनके सैंपल भी नहीं लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
शासन गंभीर, जिम्मेदार बने बेपरवाह
शासन ने कोरोना संक्रमण को लेकर जांच कराने व बचाव के नियमों का पालन करने के निर्देश हैं। लेकिन, जिम्मेदार कोरोना जैसे संकट काल में भी गंभीर नहीं हैं। जब मरीजों की ही जांच सही तरीके से नहीं की जा रही है तो अन्य लोगों की जांच का अंदाजा लगाया जा सकता है।
----------
कोविड जांच सेंटर पर बगैर सैंपल के रिपोर्ट देने का मामला संज्ञान में आया है, जिसकी जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
- डा. अमित चतुर्वेदी
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
जिला अस्पताल पुरुष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed