Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   corona death

एक वृद्घ महिला की मौत, तीन वृद्घा समेत सात मिले संक्रमित

Wed, 19 May 2021 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
corona death
ललितपुर। मंगलवार को कोरोना की दूसरी लहर के प्रकोप के बाद दो माह में पहली बार सबसे कम संक्रमित पाए गए हैं। जांच में तीन वृद्ध महिलाओं समेत सात व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं एक संक्रमित वृद्ध महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की भयावह स्थिति के बाद दो माह में एक दिन में सबसे कम संक्रमित पाए गए हैं। अप्रैल माह की शुरूआत होते ही दूसरी लहर का प्रकोप बढ़ गया था और संक्रमितों की संख्या चार सौ के पार कर गई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को कोरोना संक्रमण से राहत रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए 1674 सैंपलों की जांच की गई। रिपोर्ट में तीन वृद्ध महिलाओं समेत सात कोविड पॉजिटिव पाए गए। संक्रमितों में शहर के मोहल्ला डेम कॉलोनी निवासी 44 वर्षीय महिला, ब्लॉक तालबेहट के ग्राम खांदी के रानीपुरा निवासी 65 वर्षीय वृद्ध महिला, सुनौरा निवासी 26 वर्षीय युवक, ग्राम तलउवां निवासी 55 वर्षीय महिला, ब्लॉक जखौरा के ग्राम जमौरा माफी निवासी 59 वर्षीय वृद्ध महिला, किसलवास निवासी 90 वर्षीय वृद्ध महिला, ग्राम महर्रा निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें चार होम आइसोलेशन, एक को एल-2 व एक को एल-3 में भर्ती और एक अन्य जनपद में हैं। एपीडेमियोलॉजिस्ट डॉ. देशराज सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मंगलवार को 1674 व्यक्तियों की जांच की गई। जिसमें सात व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। बीते दिनों शहर के मोहल्ला निवासी मैंदाबाई 75 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई थीं। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
रिकवरी रेट पहुंचा 91.20
जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12409 पहुंच गई है। इनमें 110 संक्रमितों की मौत हो चुकी और 11318 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 981 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। अब रिकवरी रेट भी बढ़कर 91.20 हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed