फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   corona death lalitpur

चालीस दिन में घटनाओं व बीमारी से हुईं जिले में दो सौ मौतें

Wed, 12 May 2021 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
corona death lalitpur
ललितपुर। कोरोना काल के दौरान बीमारी ने जिले में कहर बरपाया हैं, कोरोना बीमारी के कारण सरकारी आंकड़े और अलग से हुई मौतों का कुल आंकड़ा सवा सौ तक पहुंच गया है। अलग - अलग दुर्घटनाओं एवं आत्महत्याओं के कारण 76 लोगों की मौतें हो गईं। इस तरह 41 दिन में जिले में कोरोना और विभिन्न हादसों में दो सौ से अधिक लोगों की मौतें होे गई हैं।
विज्ञापन

कोरोना ने अप्रैल से लकर अब तक काफी खतरनाक साबित हुआ है। शिक्षा विभाग के अंतर्गत ही 40 से अधिक शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं कर्मचारियों की कोरोना से मौत की खबरें स्थानीय सोशल मीडिया पर चल रही हैं। 30 से अधिक लोगों की मौत कोरोना के दौरान प्रदेश के अन्य जनपदों व अन्य प्रदेशों में उपचार के दौरान हुई हैं। सरकारी आंकड़ों में एक महीने में कोरोना से अब तक 51 मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा जिले में 41 दिनों में अब तक अलग-अलग हादसों व दुर्घटनाओं में 76 लोगों की मौतें हो चुकी हैं। इस तरह जिले में 41 दिनों में दो सौ से अधिक मौतें हुई हैं। यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। इनमें अकेले सड़क हादसों में 29 लोगों की मौतें हुई हैं। 25 मामले आत्महत्याओं के सामने आए हैं। इनमें 20 ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, तो पांच ने जहर खाकर और ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। पेड़ से गिरकर, कुआं व तालाब में डूबने या अन्य कारण भी शामिल हैं। इनमें 13 महिलाओं की मौतें हुई हैं। कोरोना के चलते रोजाना तीन से चार मौतें हो रही हैं। कोरोना से एक महीने में सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 51 बीमार मरीजों की मौतें हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
चार चिकित्सक समेत नामी हस्तियां कोरोना से हारीं
जनपद में कोरोना बीमारी के कारण पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष/ चिकित्सक डा. सतीश सुड़ेले, महिला चिकित्सालय में तैनात डा. बीपी इटालिया, पुरुष चिकित्सालय में तैनात डा. राकेश दत्त उनके भाई डा. भरत दत्त के अलावा उर्स कमेटी के पदाधिकारी अजीज कुरैशी, पत्रकार सुनील चौबे, मदनपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रम सिंह लोधी के अलावा शहर में कई नामी लोगों की मौत कोरोना की वजह से उपचार के दौरान हो गई।
-----
कोरोना से अब तक 51 लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें।
- डा.डीके गर्ग, मुख्य चिकित्साधिकारी।
हादसा मौत
सड़क दुर्घटनाएं 29
ट्रेन व कुआं में मौत 25
जहर खाया 05
फांसी 20
कोरोना 51
कोरोना से अन्य जिलों में 30
महिलाओं की मौत 13
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed