फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Corona causes fever,cough and trouble in breathing

बुखार, खांसी व सांस लेने में तकलीफ हैं कोरोना के लक्षण

Wed, 05 Feb 2020 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Corona causes fever,cough and trouble in breathing
कोरोना वायरस को लेकर संगोष्ठी में मौजूद पहलवान गुरुदीन ग्रुप ऑफ कॉलेज के छात्र- छात्राएं - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। पहलवान गुरुदीन ग्रुप ऑफ कॉलेज पनारी में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव और जागरूकता पर संगोष्ठी हुई। बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बुखार, खांसी व सांस लेने में तकलीफ होती है। संस्थापक डॉ. पारसनाथ यादव ने छात्र-छात्राओं से कहा कि कोरोना वायरस कई वायरस (विषाणु) प्रकारों का एक समूह है। स्तनधारियों और पक्षियों में इस रोग के कारक मौजूद हैं। मानव में यह श्वसन तंत्र संक्रमण के कारण होता है, जो अधिकांश रूप से जानलेवा होता है। महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सूफिया ने कहा कि लैटिन भाषा में कोरेना का अर्थ ‘मुकुट’ होता है और इस वायरस के कणों के आसपास उभरे हुए कांटे जैसे ढांचों से इलेक्ट्रोन सूक्ष्मदर्शी में मुकुट जैसा आकार दिखाई देता हैै। चीन से बाहर 25 देशों में कोरेना वायरस की पुष्टि हुई है। प्राचार्य डॉ. महेश कुमार झा ने कहा कि वायरस को पहले कभी नहीं देखा गया। वायरस का संक्रमण चीन के बुहान शहर से भारत तक आ पहुंचा है। है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार बुखार, खांसी व सांस लेने में तकलीफ इसके लक्षण हैं। अब तक इस वायरस को रोकने वाली कोई वैक्सीन नहीं बनी है। वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है।
विज्ञापन

संचालन प्रो. प्रसन्न कुमार ने किया। इस मौके पर डॉ. वंदना याज्ञिक, प्रो. रत्ना याज्ञिक, प्रो. पूजा झा, प्रो. विभा ताम्रकार, प्रो. संध्या राजपूत, प्रो. साधना नांगल, प्रो. रंजना श्रीवास्तव, रजनी यादव, प्रो. समीक्षा, प्रो. रिफाह परवीन, प्रो. प्रकाश नारायण साहू, प्रो. विशाल कनौजिया, प्रो. गंगाराम विश्वकर्मा, प्रो. रामलखन यादव, प्रो. नरेंद्र यादव, प्रो. विनोद कुमार, प्रो. रमेश चंद्र पटेल, प्रो. सतीश सोनगिरकर, प्रो. कपिल कछौरिया, प्रो. जुनैद रजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वायरस से बचने को क्या करें?
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस से बचने के लिए दिशा- निर्देश जारी किए हैं, जिनमें हाथों को साबुन से धोना चाहिए, एल्कोहल आधारित हैंड दस्तानों का उपयोग करना चाहिए। खांसते और छींकते समय नाक और मुंह रूमाल या टिशू पेपर से ढंक कर रखना चाहिए। जिन व्यक्तियों में कोल्ड और फ्लू के लक्षण हों, उनसे दूरी बनाएं। अंडे व मांस के सेवन से बचें, जंगली जानवरों के संपर्क से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed