फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   corona case become 1708, 51 new found

51 मिले कोरोना संक्रमित संख्या पहुंची 1708

Wed, 09 Sep 2020 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
corona case become 1708, 51 new found
corona hotspot - फोटो : corona hotspot
ललितपुर। मंगलवार को हुई कोरोना जांच में 51 व्यक्तियों में संक्रमण पाया गया है। कुुल संक्रमितों की संख्या 1708 पहुंच गई है। 23 की मौत हो चुकी और 1208 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण शहर की जगह ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ रहा है। मंगलवार को 51 व्यक्ति संक्रमित पाए गए। इनमें जिला होम्योपैथी अधिकारी कार्यालय में कार्यरत एक कर्मचारी, मोहल्ला गांधीनगर निवासी एक महिला व एक मासूम, लक्ष्मीपुरा निवासी तीन व्यक्ति, चौकाबाग निवासी एक व्यक्ति व एक महिला, नेहरु नगर निवासी दो व्यक्ति, तालाबपुरा में पांच व्यक्ति, तीन महिला, चौबयाना निवासी एक महिला व एक युवक, चांदमारी निवासी एक युवती, हरदीला निवासी एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में तहसील मड़ावरा के ग्राम गुढ़ा बुजुर्ग निवासी चार महिला, एक व्यक्ति, तहसील महरौनी के ग्राम पड़वां निवासी एक बालक व एक महिला, कस्बा निवासी चार व्यक्ति व एक महिला संक्रमित पाई गई है। ब्लॉक बिरधा कस्बा निवासी एक महिला, ग्राम चढ़रऊ निवासी एक युवक, ग्राम धौर्रा निवासी एक व्यक्ति, तहसील तालबेहट कस्बा निवासी एक महिला, कांसीराम कॉलोनी निवासी एक मासूम, चौबयाना निवासी एक व्यक्ति, ग्राम बिजरौठा निवासी एक व्यक्ति व एक महिला, ब्लॉक जखौरा अंतर्गत ग्राम जिजयावन निवासी दो व्यक्ति, कस्बा बांसी निवासी दो युवक, कस्बा निवासी एक महिला, बीघाखेत निवासी एक मासूम, ब्लॉक बार अंतर्गत ग्राम टोरिया निवासी एक युवक, बिल्ला निवासी एक युवक व झांसी के सीपरी निवासी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन

581 सैँपल की रिपोर्ट आना बाकी
स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों को चिह्नित करने के लिए लगातार सैंपलिंग कर रहा है, लेकिन यहां पर छह सितंबर से अब तक के 581 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
मंगलवार को 51 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। उनसे संपर्क कर उपचार की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed