तालबेहट। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्राम ककड़ारी से सात और क्वारंटीन सेंटर में ठहरे तीन लोगों के कोरोना के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए भेज दिया।
देश के विभिन्न स्थानों से अप्रवासियों के अपने गांवों में लौटने से प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या कम होने के स्थान पर बढ़ रही है। कई जगह इन प्रवासियों से कोरोना संक्रमण का खतरा अधिक बढ़ गया है। कई स्थानों पर नए नए मरीज मिल रहे हैं। इन मरीजों पर नजर रखने के लिए प्रशासन व्यापक स्तर पर तैयारियां कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डा. आशीष अग्निहोत्री की अगुवाई में ग्राम ककड़ारी में आए सात प्रवासी मजदूरों के साथ महेंद्र सिंह क्वारंटीन सेंटर में ठहरे इंदौर से आए कोरोना संक्रमित के सीधे संपर्क में आए ग्राम एवनी के तीन लोगों के नमूने लिए। टीम में श्यामवीर सिंह, अंकित पटेल, धीरज कुमार, रवि सोनकर, अजय दुबे, अनुराग, आशा निर्मला दुबे मौजूद रहे।