फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Control incidents of harassment of women: Archana Patel

महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर लगाएं अंकुश : अर्चना पटेल

Fri, 28 Feb 2025 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Control incidents of harassment of women: Archana Patel

विज्ञापन


ललितपुर। महिला आयोग की सदस्या अर्चना पटेल ने महिलाओं की सुनी समस्या, कुछ समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। उन्होंने महिलाओं के समस्याओं के निस्तारण के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।




लोक निर्माण विभाग के सर्किट हाउस में पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से महिला जनसुनवाई की, इस दौरान उन्होंने पूर्व में किए गए निरीक्षण में इंगित कराए गए वादों पर की गई कार्यवाही तलब की और अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों में त्वरित कार्रवाई निर्देश दिए, सभी अधिकारी शासन के मंशा अनुरूप कार्य करें और महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाएं। जनसुनवाई के दौरान कुल 29 मामले दर्ज कराए गए जिनमें पुलिस के 11, पूर्ति विभाग के 8, स्वास्थ्य विभाग का 1, आबकारी विभाग का 1, माध्यमिक शिक्षा विभाग का 1, समाज कल्याण विभाग का 1, पंचायती राज विभाग का 1, चकबंदी का 1, राजस्व के 2, विद्युत का एक तथा एक मामला सरकारी धन हड़पने संबंधी था। सभी प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंपते हुए महिला आयोग सदस्या ने कड़े निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इंतियाज अहमद, क्षेत्राधिकार सदर अभय नारायण राय, जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी संजय श्रीवास्तव, जिला पूर्ति अधिकारी, महिला थाना अध्यक्ष सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed