{"_id":"675a87de7d142a5a3f00ff52","slug":"control-command-center-will-start-in-10-days-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-125592-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 10 दिनों में शुरू होगा कंट्रोल कमांड सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 10 दिनों में शुरू होगा कंट्रोल कमांड सेंटर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर की ‘तीसरी आंख’ से निगरानी के लिए सुपर मार्केट स्थित पुराना एलआईसी भवन में निर्मित इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर का जल्द ही संचालन किया जाएगा। बुधवार को जिलाधिकारी ने सीसीटीवी, सर्वर की जानकारी ली। द्वितीय तल की छत पर टावर को भी देखा। उन्होंने कार्य को 10 दिनों में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
डीएम निर्माणाधीन इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर पहुंचे। उन्होंने बताया कि नई दिल्ली में इस संबंध में प्रजेंटेशन दिया गया था, इसलिए वहां से उच्चाधिकारियों की टीम जनपद का भ्रमण करेगी। 14 सार्वजनिक स्थलों पर 50 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिन्हें आईसीसीसी से कंट्रोल किया जाएगा। इससे एक पब्लिक एड्रेस नेटवर्क बनेगा। साथ ही कचरा प्रबंधन/एफएसएसएम वाहनों की ट्रैकिंग, जनशिकायतों की सुनवाई व निस्तारण, टोलफ्री नंबर 1533 व 14420 का संचालन किया जाएगा। किसी भी तरह की समस्या होने पर व्यक्ति उक्त नंबर पर शिकायत कर सकेगा। इस दौरान कर निर्धारण अधिकारी राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
000
आपात स्थिति में कैमरे के सामने दिखाएं तीन अंगुली : प्रमुख स्थानों पर लगवाए जा रहे सीसीटीवी कैमरे के सामने अपने हाथ के अंगूठे को मोड़कर तीन अंगुली दिखाने पर इमरजेंसी सिग्नल हो जाएगा। तत्काल यह मैसेज पुलिस के पास जाएगा और व्यक्ति के पास कुछ ही मिनटों में मदद पहुंच जाएगी।