फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Contract to be terminated by giving notice to absent employment servants

गैरहाजिर रोजगार सेवकों को नोटिस देकर किए जाए अनुबंध समाप्त

Fri, 14 Feb 2020 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Contract to be terminated by giving notice to absent employment servants
ललितपुर। मुख्य विकास अधिकारी ने विकासखंड बिरधा के वित्तीय वर्ष 2019-20 के मनरेगा कार्यों की समीक्षा रोजगारसेवक व तकनीकी सहायकों के साथ की। इस दौरान भौतिक लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति बेहद खराब पाई गई। उन्होंने बैठक में गैरहाजिर रोजगार सेवकों के खिलाफ सख्त रुख दिखाते हुए कहा कि ऐसे कर्मियों को तीन नोटिस जारी कर उनका अनुबंध समाप्त किया जाए।
विज्ञापन

स्थानीय श्रमिकों को गांव में ही रोजगार मुहैया कराने के लिए मनेरगा योजना चलाई जा रही है, जिन लोगों को यह कार्य करना है, वे ही इसमें लापरवाही बरत रहे हैं। इस वजह से रोजगार सृजन का कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय ने ब्लाक बिरधा के ग्राम रोजगारसेवक व तकनीकी सहायकों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने भौतिक लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति जानी।
विज्ञापन

बैठक में ग्राम पिपरिया जागरी के रोजगारसेवक लखन, झरकौन के निहाल, कचनौदाकलां के अमित पाठक, बम्हौरीवंशा के गोपाल सिंह, मैलवाराखुर्द के रमेश, जाखलौन के अग्रेस, खितवांस के वंशी, ऐरा के घनश्याम, सतौरा के रतीराम, मैरतीकला के सुजान, बारौद के संतोष, रजवारा के मनोज, नीमखेरा के मानिकचंद्र, नयागांव के चंद्रकांत और धौर्रा के शैलेंद्र अनुपस्थित रहे। उन्होंने लापरवाह रोजगारसेवकों को तीन नोटिस जारी करके व ग्राम पंचायत की बैठक आहूत करके अनुबंध समाप्त करने के निर्देश बीडीओ को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, तकनीकी सहायक अरविंद राठौर, नीलेश तिवारी एवं अरुण ताम्रकार जिनके पास तीन-तीन ग्राम पंचायतों का प्रभार है। इनसे योजना की प्रगति में तेजी लाने के लिए कहा गया लेकिन, उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। इस पर सीडीओ ने उन्हें कठोर चेतावनी देते हुए कहा कि बैठक में भविष्य में प्रगति के साथ उपस्थित रहें। खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि इन तकनीकी सहायकों की कार्यप्रणाली के संबंध में अवगत कराएं, ताकि उनका अनुबंध समाप्त किया जा सके।

---
ये रही फरवरी की प्रगति
ग्राम पिपरियापाली में 18.03 प्रतिशत, टीकरातिवारी में 27.91 प्रतिशत, सलैया में 32.14 प्रतिशत, बंदरगुढ़ा में 36.83 प्रतिशत, पिपरियावंशा में 40.26 प्रतिशत, नयागांव में 41.93 प्रतिशत, अनौरा में 44.09 प्रतिशत, सतरवांस में 44.54 प्रतिशत, उत्तमधाना में 46.46 प्रतिशत, दूधई में 47.64 प्रतिशत, कपासी में 50.02 प्रतिशत, चढरऊ में 53.55 प्रतिशत, छिल्ला में 53.77 प्रतिशत, उमरियाडोंगरा में 55.45 प्रतिशत, बछलापुर में 57.13 प्रतिशत और ग्राम एरावनी में 58.88 प्रतिशत कार्य हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed