फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Contract employees will return to work, get EPF and honorarium

संविदा कर्मचारी काम पर लौटे, ईपीएफ व मानदेय मिलेगा

Sat, 25 Mar 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 25 Mar 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
 Contract employees will return to work, get EPF and honorarium
संविदा कर्मचारी काम पर लौटे, ईपीएफ व मानदेय मिलेगा - फोटो : demo
बिजली विभाग में कार्यरत संविदा लाइनमैन कर्मचारियों की मानदेय और ईपीएफ संबंधी मांगों के चलते तीन दिन से जारी हड़ताल शुक्रवार को अधिशासी अभियंता के आश्वासन पर समाप्त कर दी गई और जनपद के सभी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार को खत्म कर काम पर लौट आए। अधिशासी अभियंता ने पूरा मानदेय दिलाने और ईपीएफ की रसीद खाता समेत देने का आश्वासन दिया है।       
विज्ञापन

बिजली विभाग में ठेकेदारी प्रथा के माध्यम से तैनात 140 संविदा कर्मियों द्वारा छह माह से मानदेय नहीं दिए जाने और ईपीएफ फंड की रसीद नहीं दिए जाने के चलते तीन दिन से लगातार कार्य बहिष्कार कर हड़ताल की गई। दो दिन तक सुनवाई नहीं होने पर इन विद्युत कर्मियों ने शुक्रवार की सुबह उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अपनी समस्या भी बताई। इसके बाद सभी संविदा कर्मियों ने जिलापरिषद स्थित विद्युत खंडीय कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अभियंता गौरव कुमार और उपखंड अधिकारी अखिलेश कुमार वर्मा के समक्ष अपनी बात रखी। अधिशासी अभियंता ने संविदा कर्मियों से स्पष्ट तौर पर कहा कि वह उन्हें उनकी मजदूरी का पूरा भुगतान अवश्य कराएंगे। इसके संबंध में उनकी ठेकेदार से बात हो चुकी है और ठेकेदार द्वारा सोमवार या मंगलवार तक हर हालत में बैंक खुलते ही उनके कार्य का भुगतान खातों में पहुंचा देगा। वहीं, उन्होंने ईपीएफ की रसीद और खाते के संबंध में बताया कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान की सभी कर्मियों की ईपीएफ की रसीद और खाता संख्या निकलवा ली है, जिसे सभी संविदा कर्मियों को जरुर उपलब्ध कराएंगे और यदि किसी कर्मचारी की ईपीएफ रसीद नहीं मिलती है, तो वह संपर्क कर ईपीएफ का खाता व रसीद प्राप्त कर सकता है। इसके लिए किसी को कहीं भी भटकने की आवश्यकता नहीं है। इस पर संविदा कर्मियों ने अधिशासी अभियंता के समक्ष खुलकर अपना पक्ष भी रखा और अन्य परेशानियों से भी अवगत कराया। जिस पर उन्होंने सभी कर्मियों को बिना किसी हिचक के अपनी समस्याएं उन्हें बताने के लिए कहा और कोई भी परेशानी होने पर वह उनकी हर समय मदद करने का आश्वासन भी दिया। अधिशासी अभियंता के आश्वासन और एक दूसरे से गिले शिकवे दूर होने के बाद सभी संविदा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एसएस पाटिल और महामंत्री छोटेलाल दुबे के नेतृत्व में हड़ताल खत्म करने का ऐलान कर काम पर वापस लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed