फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Connect Gram Panchayats with Common Command Center soon: DM

ग्राम पंचायतों को काॅमन कमांड सेंटर से जल्द जोड़ें : डीएम

Sat, 24 Feb 2024 01:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Connect Gram Panchayats with Common Command Center soon: DM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने डीपीआरओ कार्यालय में बनाए जा रहे कॉमन कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां जो कमियां देखी हैं, उसे दूर करने के निर्देश दिए। वर्तमान में इस परियोजना से दो गांवों को जोड़ा गया है। इन दोनों गांवों में करीब सौ कैमरे लगाए गए हैं। इस परियोजना में 15 और गांवों को जोड़ा जाएगा।

जनपद की दो ग्राम पंचायतों को जिला मुख्यालय से जोड़ने की कार्ययोजना तैयार की गई है। इन ग्राम पंचायतों में धौर्रा व जाखलौन शामिल हैं। धौर्रा में 40 व जाखलौन में 60 सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं। यहां नेट कनेक्टिविटी व निशुल्क वाईफाई उपलब्ध होगी। इसकी माॅनिटरिंग के लिए जिला पंचायत राज कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि इन गांवों में ई-एजुकेशन, ई-हेल्थ से जोड़ा जाएगा। यहां रक्त जांचों के लिए हेल्थ एटीएम भी लगाया जाएगा। साथ ही इन गांवों में तैनात कर्मचारियों की कार्यशैली पर नजर रखी जा सकेगी। सभी ग्राम पंचायतों को इस सिस्टम से जोड़ा जाएगा। अब 15 ग्राम पंचायतों की और कार्ययोजना बनाई जा रही है। इनमें विकास खंड तालबेहट की उदयपुरा, टेटा, विकास खंड जखौरा की छिपाई, कारीपहाड़ी, पंचमपुर, बार की धमना, सूरी खुर्द, महरौनी की चौकी व निवारी, बिरधा की टेंनगा, देवगढ़, पिपरई, मड़ावरा की इमलिया कलां, गोराकलां व जमौरा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed