फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Congressmen minister 's effigy burnt

कांग्रेसियों ने फूंका रेलमंत्री का पुतला

Fri, 26 Feb 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 26 Feb 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
Congressmen minister 's effigy burnt
ललितपुर। बुंदेलखंड को रेल बजट में खास स्थान नहीं दिए जाने से नाराज कांग्रेसियों ने रेल मंत्री का पुतला फूंका। उन्होंने केंद्र सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को घंटाघर पर पूर्व नगर अध्यक्ष अमित प्रिय जैन के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पुतला दहन करते हुए केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि पिछली केंद्र सरकार में ललितपुर से बिरख्नारी, महरौनी, मड़ावरा, मदनपुर, सागर रेल लाइन का सर्वे स्वीकृत होने के बाद भी इस सरकार के बजट में इसका कोई जिक्र नहीं किया गया है।
विज्ञापन


लगातार दैवीय आपदा की मार झेल रहे बुंदेलखंड के साथ केंद्र सरकार द्वारा भेदभाव बरतने का आरोप लगाया। यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार सारी योजनाएं गुजरात की झोली में डालना चाहती है। कांग्रेसियों ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य द्वारा स्वीकृत कराए कार्य शीघ्र पूरे किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ललितपुर से लखनऊ व इलाहाबाद गुजरने वाली ट्रेनों के स्टापेज ललितपुर में किए जाए। रिजर्वेशन केंसिलेशन में 30 से 40 प्रतिशत तक की वृद्धि का वापस ली जाए।

इस मौके पर प्रदेश सचिव हरीकिशन बाबा, इंदर राजा, रीतेश सिंघई, मु. आसिफ, अंकित यादव, मोहित शर्मा, पार्वती झा, रोहित शर्मा, सुरेंद्र जैन, मोंटी शुक्ला, अजय तोमर, मोंटी गोस्वामी, शुभम शुक्ला, नीरज कुमार, आनंद कुशवाहा, मोहित जैन, ध्रुव बुंदेला, इंद्रपाल सिंह गौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed