फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Congressmen fast on Manipur incident

Lalitpur News: मणिपुर की घटना पर कांग्रेसियों ने किया उपवास

Sun, 23 Jul 2023 12:36 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sun, 23 Jul 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Congressmen fast on Manipur incident
ललितपुर। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में शनिवार को कांग्रेसियों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडक की प्रतिमा के सामने बैठकर उपवास कर मणिपुर में हुई महिलाओं के साथ अमानवीय घटना पर चिंता व्यक्त की गई। इसके अलावा दंगों में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया गया। शाम को बर्बरता की शिकार बेटियों एवं दंगों में मारे गए लोगों की याद में अंबेडकर पार्क से घंटाघर तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान पीसीसी सदस्य बहादुर अहिरवार, पीसीसी सदस्य राकेश रजक, पीसीसी सदस्य रामभरोसे कुशवाहा, महिला जिलाध्यक्ष नेहा तिवारी, उपाध्यक्ष पवन विश्वकर्मा, अशोक कुमार स्वर्णकार, पर्वत लाल अहिरवार, जाहर सिंह पटेल, डॉ. रामसिंह यादव, अजय प्रताप तोमर, मोंटी शुक्ला, मयंक पटेल, इरफान खान, हरीश सूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

राजस्थान के सीएम का पुतला फूंका
ललितपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने जोधपुर में नावालिक के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में आरोपियों को सख्त सजा दिलाने की मांग करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका। इस मौके पर जिला संयोजक अभिषेक पटैरिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed