फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   congress protest, unemployment inflation

महंगाई व बेरोजगारी के विरोध में हुए प्रदर्शन में बंटी नजर आई कांग्रेस

Tue, 13 Jul 2021 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
congress protest, unemployment inflation
ललितपुर। कांग्रेस पार्टी, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई एवं महिला कांग्रेस ने डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, रिफाइंड तेल की कीमतें बढ़ने और महंगाई के विरोध में तांगा यात्रा निकालकर नारेबाजी की। इस दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि चंद पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार आम जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है।
विज्ञापन

यात्रा स्टेशन से प्रारंभ कर वर्णी चौराहे, तुवन चौराहे, घंटाघर होते हुए आजाद चौक पर समाप्त हुई। कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप रिछारिया ने आरोप लगाया कि कोरोना से अर्थव्यवस्था से बुरी तरह चरमरा गई है, ऐसे में केंद्र सरकार सब जानते हुए भी आम जन मानस पर महंगाई का बोझ डाल रही है। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित यादव ने आरोप लगाया कि जब से केंद्र में मोदी की सरकार बनी है, तब से पूंजीपतियों का ही ध्यान रखा जा रहा है
विज्ञापन

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रितिक शुक्ला मोंटी ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा बढ़ाई गई महंगाई आम जनता को कुंआ में ढकेलने के समान है। कांग्रेस इस लड़ाई को सड़क से सदन तक लड़ेगी। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेहा शर्मा ने आरोप लगाया कि रसोई गैस और रिफाइंड तेल की बढ़ी कीमतों से महिलाओं को घर चलाना मुश्किल हो रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी मो. उवेश खान, प्रदेश उपाध्यक्ष शिक्षक कांग्रेस सुनील खजुरिया, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव रेखा गौर, प्रदेश सचिव विधि प्रकोष्ठ बहादुर अहिरवार, पूर्व नगर अध्यक्ष हरिबाबू शर्मा, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आसिफ खान, ऊदल पटेल, नदीम शबनम, गिरधारी कुशवाहा, मनीष श्रीमाली, दीपक चौहान, नीतू झा, राजेश खटीक, शुभम शुक्ला, सौरभ रैकवार, दीपक अहिरवार, राज झा, कृष्णकांत रजक, आशीष विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रोहित कुशवाहा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
महंगाई व बेरोजगारी के विरोध में हुए प्रदर्शन में बंटी नजर आई कांग्रेस
ललितपुर। जिले के राजनीतिक दल अंतर्कलह से जूझ रहे हैं। समाजवादी पार्टी के बाद अब कांग्रेस में भी गुटबाजी उजागर हो गई है। सोमवार को महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी व वैक्सीन किल्लत को लेकर हुए प्रदर्शन में कांग्रेस बंटी नजर आईं। इसे लेकर दो अलग स्थानों से जुलूस निकाला गया।
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू के आह्वान पर सोमवार को जिले में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और वैक्सीन की किल्लत जैसे आम जन से जुड़े मुद्दों को लेकर नगर में जोरदार प्रदर्शन हुआ है। जिला कांग्रेस कमेटी के बैनरतले कैलगुवां रोड से लेकर पिसनारी तक जुलूस निकाला गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह व नगराध्यक्ष नवनीत किलेदार बैलगाड़ी को हाथ से खींच रहे थे और मोदी, योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत, बिट्टू राजा देवरान, महासचिव राकेश रजक व नगर अध्यक्ष नवनीत किलेदार ने किया।

इसमें बतौर मुख्य अतिथि किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव नारायण सिंह परिहार शामिल रहे। इस मौके पर उपाध्यक्ष मोहन सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष दीक्षा परमार, महासचिव पुनीत देवलिया, पिछड़ा वर्ग प्रभारी ब्रजेश नामदेव एनएसयूआई प्रदेश सचिव कुलदीप पाठक, सचिव मनीष श्री माली, शशिकांत दीक्षित, सचिव डॉ, राम सिंह यादव जगभान सिंह बुंदेला, सुरजीत राजपूत किसान कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष अरविंद कुशवाहा, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष पवन विश्वकर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष संदीप रजक, सचिव गिरधारी कुशवाहा, गजेंद्र सिंह परमार, राजीव गांधी पंचायतीराज अध्यक्ष अजय कुशवाहा, रामभरोसे कुशवाहा, असलम खान, महेंद्र पनारी, चेतराम अहिरवार, रघुवीर सिंह राजपूत, गलफान खान, जगदीश कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
------
आज का प्रदर्शन फ्रंटल संगठनों का था। पूरे शहर को कवर करने के लिए दो स्थानों पर प्रदर्शन हुए हैं। उन्होंने किसी तरह की गुटबाजी से इंकार कर दिया।
बलवंत सिंह राजपूत
जिलाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed