फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   congress protest over congress bill

किसान विरोधी बिल रद्द करने के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन

Tue, 29 Sep 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
congress protest over congress bill
कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ कांग्रेसी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के निर्देशन में किसान कांग्रेस कमेटी ने किसान विरोधी बिल रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जब पुलिस ने उन्हें रोका तो वे कचहरी चौराहे पर धरने पर बैठ गए और शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शेर सिंह यादव के नेतृत्व में किसानों का समूह तुवन प्रांगण में एकत्रित हुआ और उसके पश्चात जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट की ओर जाने लगे। जैसे ही कांग्रेसी जिला कार्यालय के पास पहुंचे, वैसे ही वहां भारी पुलिस बल की तैनाती नजर आई। कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। जिस पर कांग्रेसी वहीं धरने पर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर उप जिलाधिकारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्राप्त किया। उन्होंने केंद्र सरकार से हाल ही में पारित किसान विरोधी कानूनों को शीघ्र ही रद्द करने की मांग की। इस दौरान नगर अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा, ऊदल सिंह पटेल, महासचिव राकेश रजक, महासचिव पुनीत देवलिया, दीक्षा परमार, प्रदीप रिछारिया, समद खान, नातीराजा बुंदेला, सचिव असलम खान, डॉ. राम सिंह यादव, महेंद्र पनारी, भानसिंह राजपूत, महिला जिलाध्यक्ष रेखा राजा गौर, नगर किसान कांग्रेस के अध्यक्ष गुलफान खान, अंकित यादव, एनएसयूआई अध्यक्ष मोंटी शुक्ला, रोहित कुशवाहा, संदीप रजक, राहुल सेन मौजूद रहे।

प्रदर्शन कर ज्ञापन देने जाते कांग्रेसी

प्रदर्शन कर ज्ञापन देने जाते कांग्रेसी- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed