फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Compost will be made from wet waste

गीले कचरे से बनाई जाएगी कंपोस्ट खाद

Thu, 09 Jan 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Compost will be made from wet waste
ललितपुर। नगर पालिका परिषद के सभागार में मैटेरियल रिकवरी फैसेलिटी (एमआरएफ) केंद्र के निर्माण के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया। गाइड लाइन के अनुसार सेंटर निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए गए। एमआरएफ में गीले कचरे से कंपोस्ट खाद बनाई जाएगी। जबकि, सूखा कचरा में लोहा और प्लास्टिक को कबाड़ी को बेचा जाएगा। एमआरएफ यूनिट नेहरू नगर में लगाई जाएगी।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी डॉ. संजय कुमार मिश्र ने कहा कि मैटेरियल रिकवरी फैसेलिटी सेंटर बनाने में आ रही अड़चनों को देखते हुए उनके निवारण के लिए शासन के निर्देश पर कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इसमें निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। निर्माण में किसी तरह की लापरवाही न की जाए। झांसी से सीएडंडीएस के विशेषज्ञ व जल निगम के इंजीनियर जमशेद अली ने बताया है कि नगर पालिका/ नगर पंचायतों में शासन की मंशा के अनुरूप एमआरएफ सेंटर बनाए जाने हैं। उनके निर्माण संबंधी गाइड लाइन में कुछ परिवर्तन हुए हैं, इसमें शॉकपिट शेड, सीसी रोड, इंटरलाकिंग आदि को गुणवत्तापरक बनाया जाना है।
विज्ञापन

सीएंडडीएस के विशेषज्ञ व जल निगम के इंजीनियर जमशेद अली, नगर पंचायत तालबेहट के अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार सिंह, अवर अभियंता चंद्रशेखर अग्रवाल, अवर अभियंता तालबेहट आरके सिंह भदौरिया, अवर अभियंता महरौनी संदीप तिवारी, नगर पंचायत पाली से चरन सिंह यादव, संदीप कुमार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक जितेंद्र स्वरूप तिवारी, रमाकांत तिवारी, जिला समन्वयक पंकज कुमार, अमित पाराशर, एमआईएस स्वच्छ भारत मिशन जितेंद्र चंदेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed