फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   COMPOST FERTILIZER BY WET WASTE

गीले कचरे से कंपोस्ट खाद बनाकर आय बढ़ाएगी नपा

Thu, 12 Dec 2019 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
COMPOST FERTILIZER BY WET WASTE
गीले कचरे से कंपोस्ट खाद बनाकर आय बढ़ाएगी नपा
विज्ञापन

ललितपुर। शहर में एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर) बनाने का रास्ता साफ हो गया है। नगर पालिका परिषद द्वारा इसके लिए की जा रही भूमि की तलाश पूरी हो गई है। बुधवार को मोहल्ला नेहरू नगर स्थित पोस्टमार्टम हाउस के पास चिह्नित भूमि की नापजोख कराई गई। सेंटर संचालित होने से कचरा का स्थायी निदान हो सकेगा।
स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत शहर को स्वच्छ बनाया जा रहा है। इसके तहत सूखा और गीला कचरा घरों से अलग- अलग इकट्ठा किया जा रहा है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के अभाव में टंचिंग ग्राउंड पर सूखा और गीला कचरा एक साथ डंप कर दिया जाता है, जिससे शासन की मंशा पर पानी फिर रहा है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना के लिए ग्राम दैलवारा में भूमि चिह्नित की गई थी। इस पर स्थानीय लोगों ने एतराज जता दिया, जिससे मामला खटाई में पड़ गया।
विज्ञापन

अब शासन ने एमआरएफ सेंटर स्थापना के लिए 33 लाख 67 हजार रुपये की धनराशि जारी कर दी है। इस सेंटर के शुरू होने से कचरा का निस्तारण स्थाई हो सकेगा। इससे नगर पालिका परिषद की आय में बढ़ोत्तरी भी होगी। गीले कचरे से कंपोस्ट खाद बनाई जाएगी। नगर पालिका न्यूनतम रेटों पर इसकी बिक्री करेगी। सूखे कचरे में लोहे व पन्नी को अलग-अलग किया जाएगा। जो बिकने वाली सामग्री होगी, उसे पालिका बेचेगी। शेष कचरा को डंपिंग स्थल पर भेज दिया जाएगा। वर्तमान में शहर से 63 मीट्रिक टन कचरा निकलता है। फिलहाल, एमआरएफ सेंटर पर चार वार्डो का कचरा निस्तारित किया जाएगा। चार वार्डो से कितना कचरा निकलता है, इसका अभी वजन नहीं कराया गया है। इससे यह स्पष्ट नहीं है कि चार वार्डो से कितना कचरा इकट्ठा होता है? सफाई निरीक्षकों का कहना है कि सेंटर स्थापित होने से पहले वार्डो से निकल रहे कचरे का वजन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन तलाशने में आती रही दिक्कतें
एमआरएफ सेंटर की स्थापना में भूमि की कमी आड़े आती रही। पहले नगर पालिका परिषद ने टंचिंग ग्राउंड पर ही सेंटर स्थापित करने की योजना बनाई थी। इस दौरान कचरे को हटाने का प्रयास किया गया, लेकिन वर्षो का कचरा उनके लिए समस्या बन गया। इसके बाद मान्यवर कांशीराम आवासीय कॉलोनी के पास भूमि की तलाश की गई। यहां से निकले हाईटेंशन तार सेंटर में बाधक बनने लगे। अब नेहरू नगर स्थित पोस्टमार्टम हाउस के पास पच्चीस गुणा पच्चीस मीटर की भूमि की तलाश पूरी हो पाई है।
रामनगर मोहल्ले के लोगों को मिलेगी राहत
वर्षो से रामनगर मोहल्ला में टंचिंग ग्राउंड बना है, जहां समूचे शहर का कचरा डंप किया जाता है। एमआरएफ सेंटर स्थापित होने पर चार वार्डो का कचरा छटने लगेगा, जिससे टंचिंग ग्राउंड पर कचरा के बन रहे पहाड़ में कमी आएगी। बरसात के दिनों में कचरा सड़क किनारे आ जाता है। इस तरह की समस्याओं से मोहल्लेवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

एमआरएफ सेंटर की स्थापना के लिए पोस्टमार्टम हाऊस के पास भूमि चिह्नित की गई है। जमीन की पैमाइश पूरी हो गई है। जिलाधिकारी से अनुमति के बाद सेंटर बनाने की कार्रवाई आरंभ कर दी जाएगी।
- डा. संजय कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed