फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Complete the projects related to drinking water scheme on time: Secretary

पेयजल योजना से जुड़ी परियोजनाओं को समय से करें पूर्ण : सचिव

Sun, 18 May 2025 12:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Complete the projects related to drinking water scheme on time: Secretary
ललितपुर। नगर विकास सचिव अजय कुमार शुक्ला ने शनिवार को शहर का भ्रमण किया। इसमें उन्होंने बरसात के पहले नाला सफाई के कार्य का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने अमृत योजना के फेज टू के कार्यों को देखा। इसके बाद इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर में जाकर शहर में होने वाली सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने रावतयाना स्थित दो हजार किलोलीटर क्षमता के उच्च जलाशय व इलाइट चौराहा श्मशान घाट स्थित 27 सौ किलोलीटर क्षमता के उच्च जलाशय का निरीक्षण कर शुद्ध जलापूर्ति का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि अधिक समस्या वाले स्थानों पर नगर पालिका व जल संस्थान के टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित कराई जाए, खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराते हुए जलश्रोतों को उपयोग में लाया जाए। इसके साथ ही नागरिक शिकायत प्रणाली को दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन

रावतयाना और इलाइट चौराहा श्मशान घाट स्थित उच्च जलाशयों के निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता जल निगम मुकेश कुमार सिंह ने बताया अमृत 2.0 कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिका क्षेत्र में पेयजल योजना के तहत जलाशय बनाए जा रहे हैं, इनका कार्य जनवरी 2024 में प्रारंभ हुआ था, जो जुलाई 2025 में पूर्ण होना है। परियोजनाओं पर भौतिक रूप से 60 प्रतिशत कार्य हो चुका है। उन्होंने मजदूर बढ़ाकर समय से काम पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नगर के सिद्दन रोड स्थित नाला, महिला चिकित्सालय के बाहर का नाला एवं वर्णी चौराहा छात्रावास के पास नाली सफाई कार्य को देखा, मौके पर सफाई कार्य चल रहा था। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि नगर में वर्षा ऋतु के पूर्व सभी नालों/नालियों की सफाई का कार्य कराया जा रहा है, इसके लिए सफाई कर्मचारियों की टीम लगाई गई है। इसके बाद उन्होंने नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज में स्थित प्राचीन बावड़ी के पुनरोद्धार कार्य को देखा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक, अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी सदर चंद्रभूषण प्रताप,अधिशासी अधिकारी नपा दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अधिशासी अभियंता जल निगम मुकेश कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता जल संस्थान शिवराज वर्मा सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

---------------------
सुपर मार्केट स्थित जीसीपी का किया निरीक्षण
नगर विकास सचिव ने सुपर मार्केट स्थित गवर्नमेंट कैप्टिव प्लेटफार्म (जीसीपी) का निरीक्षण किया। यहां पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने सचिव को जीसीपी के माध्यम से जनपदवासियों को दी जा रही हाईटेक सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। डीएम ने बताया कि इस प्रणाली के माध्यम से शहर के कई इलाकों में वायरलेस नेटवर्क बनाया गया है, जिससे जनपद में एक पब्लिक एड्रेस नेटवर्क बन चुका है। जीसीपी से कचरा प्रबंधन/एफएसएसएम वाहनों की लाइव ट्रैकिंग की जा रही है। सभी सार्वजनिक स्थलों व चिह्नित स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिन्हें जीसीपी से कंट्रोल किया जा रहा है। जनशिकायतों की सुनवाई व निस्तारण के लिए टोल फ्री नंबर 1533 व 14420 के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क टेस्ट सीरीज भी इस पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed