{"_id":"8eeb294e34355fbecdd3a264bd40ad8d","slug":"compensation-received-rs-15-15-lakh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षतिपूर्ति को 15.15 लाख रुपए मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षतिपूर्ति को 15.15 लाख रुपए मिले
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Fri, 07 Aug 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ललितपुर, तालबेहट व महरौनी तहसील अंतर्गत विद्युत दुर्घटना के दौरान होने वाली जनहानि व पशु हानि को लेकर विद्युत विभाग के पास सहायता हेतु धनराशि नहीं होने पर न्यायालयों में मामले निस्तारण हेतु विचाराधीन चल रहे थे। सुलह-समझौता के आधार पर राष्ट्रीय लोक अदालत, लोक अदालत व जिलाधिकारी न्यायालय में मामला निस्तारित कर विभाग द्वारा सहायता के रूप में धनराशि दिलाए जाने के निर्देश दिए गए, जिस पर विभाग द्वारा ललितपुर तहसील के अंतर्गत नौ पीड़ितों को चार लाख तीस हजार रुपए, महरौनी तहसील के अंतर्गत 15 पीड़ितों को छह लाख 55 हजार रुपए और तालबेहट तहसील के अंतर्गत 16 पीड़ितों को चार लाख तीस हजार रुपए की राशि आवंटन हेतु उपलब्ध हो चुकी है। विभाग द्वारा इन सभी लोगों सहायता राशि के चेक देने की सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। शीघ्र ही सभी पीड़ितों को क्षतिपूर्ति की धनराशि दे दी जाएगी।