{"_id":"6249ce704ae7a325210e8173","slug":"commsiner-lalitpur-news-jhs217928831","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी और किसानों की जमीन से 30 अप्रैल तक हटवाएं कब्जा: मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी और किसानों की जमीन से 30 अप्रैल तक हटवाएं कब्जा: मंडलायुक्त
झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
मंडलायुक्त डॉ अजय शंकर पांडेय
- फोटो : LALITPUR
Link Copied
ललितपुर। मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय ने सरकारी और किसानों की जमीन को कब्जे से मुक्त कराने के निर्देश डीएम आलोक सिंह को दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें। अतिक्रमण करने वालों से संपत्ति की क्षति का ऑकलन कराकर भू-राजस्व की भांति वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने कहा कि प्रत्येक ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र में मुनादी करा दी जाए कि कब्जाधारक प्रत्येक दशा में स्वेच्छा से कब्जे को 15 दिन के अंदर छोड़ दें। अन्यथा ऐसे कब्जेधारकों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध तत्काल संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव के लेखपाल, नगरीय क्षेत्र के संपत्ति अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र का विवरण नियत प्रारूप पर तैयार कर क्षेत्र के प्रत्येक सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा करें और उसकी प्रति संबंधित थाने, तहसील और ब्लॉकों पर भी उपलब्ध कराएं। लेखपाल और संपत्ति अधिकारी से प्रमाण पत्र लिया जाए कि उनके द्वारा क्षेत्र के समस्त कब्जाधारकों को चिन्हित कर लिया गया है और उनके विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित कर ली गई है। उन्होंने कहा कि लेखपाल और संपत्ति अधिकारी सूचना का सत्यापन तहसीलदार, एसडीएम, सचिव और अपर नगर आयुक्त से कराएं। कब्जा मुक्त कार्यवाही में संबंधित थानों के प्रभारी निरीक्षक, क्षेत्राधिकारी, पुलिस अधीक्षक का भी सहयोग लेने के निर्देश दिए हैं। मंडलायुक्त ने स्पष्ट कहा कि यदि उत्तरदायी अधिकारियों से सूचनाओं में विसंगति और भिन्नता मिली, तो नामित अधिकारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।