फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Committee formed to stop black marketing of fertilizers

Lalitpur News: खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए बनी कमेटी

Wed, 25 Jun 2025 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Committee formed to stop black marketing of fertilizers
ललितपुर। खरीफ फसलों की बोआई शुरू होते ही खाद की कालाबाजारी भी चालू हो गई है। कृषि विभाग ने तीन दिन पहले मध्य प्रदेश जा रही खाद से भरी एक गाड़ी को पकड़ा था और वाहन चालक और स्वामी पर मुकदमा भी दर्ज कराया था। अब जिला प्रशासन ने खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए एसडीएम के नेतृत्व में कमेटी बनाई है।
विज्ञापन

बारिश होने के बाद अब खरीफ फसलों की बोआई शुरू हो गई है। किसानों ने खाद का इंतजाम करना शुरू कर दिया है। इस बीच खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए निगरानी शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी ने उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी एवं उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसानों को उनकी जोत के अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराएं। साथ ही जमाखोरी, कालाबाजारी, निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री हर हाल में रोकें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि थोक विक्रेता अपने पास उर्वरकों का अनावश्यक भंडारण न करें। पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया कि अंतरराज्यीय सीमाओं पर स्थित पुलिस चौकियों व थानों को सतर्क दृष्टि रखने के लिए कहें ताकि राज्य की सीमाओं से उर्वरक बाहर न जाने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, तहसीलदार, उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी की कमेटी बनाई गई है। इनकी देखरेख में खाद की निगरानी की जा रही है, ताकि खाद की मध्य प्रदेश में कालाबाजारी न की जा सके।
-राजीव कुमार भारती, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed