फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   commersial places senetized

शहर के वाणिज्य क्षेत्रों में कराया सैनिटाइजेशन

Mon, 07 Jun 2021 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
commersial places senetized
शहर की सड़क को सैनिटाइज करते नपा कर्मी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। दो दिवसीय लॉकडाउन के दूसरे दिन नगर पालिका परिषद द्वारा जोन प्रथम के समस्त वाणिज्य क्षेत्र घंटाघर, जूता चप्पल लाइन, नझाई बाजार, सुपर मार्केट, तुवन चौराहा, वर्णी चौराहा, स्टेशन आदि क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। विशेष सफाई अभियान के दौरान जोन प्रथम के 13 वार्डों में प्रात: 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक नियमित सफाई कराते हुए निकले कूड़े का निस्तारण किया गया। इसके उपरांत कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया। समस्त वार्ड पार्षदों ने निगरानी समिति का सहयोग करते हुए डोर टू डोर सर्वे किया व नियमित स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान घर-घर जाकर वार्ड वासियों की कोरोना के लक्षणों की जांच करते हुए कोविड-19 की गाइडलाइन का प्रचार प्रसार किया गया। अभियान सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संदीप कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य लिपिक अमित पाराशर, शमीम खान, जोन पर्यवेक्षक अमित कुमार, अजय कुमार, आदर्श करोसिया, अभिषेक करोसिया वार्ड स्वास्थ्य नायक सहित सैनिटाइजेशन टीम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed