फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   cngress workers protest in collectrate

कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ कलक्ट्रेट में किया धरना प्रदर्शन

Wed, 06 Oct 2021 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
cngress workers protest in collectrate
कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन व नारे बाजी करते कांग्रेसी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में सभी फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि लखीमपुर खीरी में हुई घटना पर पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रिंयका गांधी व सांसद दीपेंद्र हुड्डा अपने अन्य कांग्रेसी साथियों के साथ लखनऊ से लखीमपुर जा रहे थे तो उन्हें रास्ते में हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों और देश के आम उपभोक्ताओं का गला घोंटने के लिए तीन कृषि के काले कानून लाए गए हैं जिनका की देशभर के किसान लगातार विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी इस तानाशाही पूर्ण रवैये की कड़ी निंदा करती है और संविधान के विरुद्ध केंद्र और राज्य सरकार जो काम कर रही है उसका खुला विरोध करती है। वक्ताओं ने प्रियंका गांधी जी को अविलंब रिहा करने की मांग करते हुए मृतक किसानों के परिजनों को एक-एक करोड़ का मुआवजा व घायलों को भी 20- 20 लाख रुपये की मदद की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों के परिजनों को नौकरी, गृह राज्य मंत्री और उसके बेटे और उनके अन्य साथियों को तुरंत गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट से सजा दिलाने की मांग भी की। इस अवसर पर प्रदेश सचिव उवेश खान, पीसीसी सदस्य बहादुर अहिरवार, अशोक सोनी, पीसीसी सदस्य बिट्टू राजा, सुनील खजुरिया, महासचिव पुनीत देवलिया, राकेश रजक ,जहीर रानू पार्षद, महिला प्रदेश महासचिव शोभा राजा, महिला प्रदेश सचिव रेखा राजा गौर, नगर अध्यक्ष नवनीत किलेदार, इमरान खान, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अंकित यादव, एनएसयूआई अध्यक्ष मोंटी शुक्ला, नेहा शर्मा, अजय कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed