फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Cmcmaangi city's roads again , will be wide

फिर से चमचमाएंगी शहर की सड़कें, चौड़े होंगे

Tue, 23 Aug 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 Aug 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Cmcmaangi city's roads again , will be wide
road, lalitpur news - फोटो : amar ujala, lalitpur news
ललितपुर। जल्द ही शहर की मुख्य सड़कें फिर से चमचमाती नजर आएंगी। इन पर वाहन चालक फर्राटा भरते नजर आएंगे। दरअसल बारिश के कारण इन सड़कों की हालत खस्ता हो गई है। इन्हें सुधरवाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष ने कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव से गुजारिश की थी। इस पर कैबिनेट मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव को निर्देश जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन


शहर की मुख्य सड़क झांसी-सागर नेशनल हाइवे से गल्ला मंडी, इलाइट चौराहा, जेल चौराहा, सदर कांटा, धंटाघर, मुख्य बाजार, आजाद चौक, मवेशी बाजार व नेहरू नगर महाविद्यालय होते हुए वापस सागर नेशनल हाइवे तक जाती है। साथ ही घंटाघर से श्रीतुवन मंदिर चौराहा, श्रीवर्णी जैन चौराहा व रेलवे स्टेशन होते हुए नेहरू नगर से देवगढ़ की ओर जाने वाली शहर की यह मुख्य सड़कें लोक निर्माण विभाग के अधीन हैं। करीब आठ किलो मीटर लंबी इन मुख्य सड़कों पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। ऐसे में राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन


समस्या को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने लोक निर्माण विभाग मंत्री शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात कर उक्त सड़कों के निर्माण के लिए ज्ञापन सौंपा था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कैबिनेट मंत्री ने तत्काल लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यदि विभागीय अधिकारियों ने हीलाहवाली न की तो जल्द ही शहर की मुख्य सड़कें चमचमाती नजर आएंगी और इन पर वाहन चालक फर्राटा भरते दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संकरे पुलों को चौड़ा करने पर सहमति
नगर पालिका अध्यक्ष ने कैबिनेट मंत्री को सौंपे ज्ञापन में सड़क की मरम्मत के साथ-साथ शहर के एंट्री प्वांट पर बने अंग्रेजों के जमाने के दोनों संकरे पुलों को चौड़ा करने की भी मांग की है। झांसी की ओर से शहर में ब्याना नाला और सागर मार्ग पर शहजाद नदी का पुल बना है। यह दोनों पुल बहुत पुराने हैं।

बरसात का पानी व गोविंद सागर बांध से पानी छोड़े जाने से दोनों पुलों पर पानी भर जाता है। इससे आवागमन प्रभावित होता है। दोनों पुलों की ऊंचाई बढ़ाने की मांग पर मंत्री ने सहमति जताई है। इससे इनके चौड़ा किए जाने की उम्मीद जग गई है। 

नहर साफ होगी, शहरी हिस्सा ढंका जाएगा
गोविंद सागर बांध से निकली छोटी नहर मुहल्ला करीम नगर, आजादपुरा व सदनशाह से ही गुजरती है। नहर में घरों का गंदा पानी छोड़ा जाता है। मुहल्लों का कचरा भी नहर में ही फेंक दिया जाता है। आजादपुरा में बने विवाह घरों का कचरा भी नहर में बहा दिया जाता है।

सिंचाई विभाग नहर की सफाई भी नहीं करवाता है। गंदगी के कारण मच्छर व अन्य बीमारियां पनप रहीं हैं। कैबिनेट मंत्री ने शहर से निकले नहर के हिस्से को ढंकवाने की मांग को संस्तुति देकर विभाग के प्रमुख सचिव को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं।



लोक निर्माण विभाग द्वारा डाली गई शहर की मुख्य सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गई है। स्थानीय लोगों की समस्या को देखते हुए शहर की मुख्य सड़क का निर्माण कराने, ब्याना नाले का पुल और शहजाद नदी के पुल को चौड़ा कराने की मांग को लेकर कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है। शहर से निकलने वाली छोटी नहर की सफाई कराने व उसे ढंकने की मांग की है। इस पर मंत्री जी ने विभाग के प्रमुख सचिव को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 
- सुभाष जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed