फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   cm resident, nsui, incomplete marksheet

जल्द अंक दर्ज न होने पर मुख्यमंत्री के आवास का करेंगे घेराव

Wed, 25 Aug 2021 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
cm resident, nsui, incomplete marksheet
एनएसयूआई के कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुये - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। राजकीय इंटर कॉलेज के 877 छात्रों के घोषित इंटरमीडिएट के परिणाम में मार्कसीट में अंक प्रदर्शित न होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एनएसयूआई के तत्वाधान में छात्रों ने घंटाघर के मैदान पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रितिक शुक्ला मोंटी ने कहा कि छात्रों के अंक प्रदर्शित करने में विद्यालय प्रशासन की लापरवाही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अंकपत्र पर अंक अंकित नही हुए तो सभी मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन में छात्र शैलेश राजा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला के आदेश को विश्वविद्यालय व महाविद्यालय नहीं मान रहे हैं। जबकि, आदेश में स्पष्ट है कि अंक प्रदर्शित न होने वाले छात्र किसी भी विद्यालय में उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश ले सकते हैं। लेकिन कुछ छात्र जब प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन करवाने गए तो विश्वविद्यालय के साइड पर रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहा है। उन्होनें कहा कि अधिकांश महाविद्यालय में मेरिट के आधार पर प्रवेश किया जाता है। छात्र दीपांशु कौशिक ने कहा कि स्नातक महाविद्यालय में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 अगस्त है अगर 31 अगस्त के पहले राजकीय इंटर कॉलेज के 877 छात्रों की अंक तालिका पर अंक प्रदर्शित नहीं किए गए तो यह वर्ष खराब हो जाएगा। छात्र अनुराग सिरोठिया ने कहा कि आगे के आंदोलन में छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी शामिल होंगे। ऐसे में छात्रों के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ हो रहा है। छात्रों का भविष्य अंधकार में है। धरना प्रदर्शन में एनएसयूआई जिला महासचिव शिवांश तिवारी, विवेक मिश्रा, यूथ कांग्रेस जिला महासचिव शुभम शुक्ला, जिला सचिव सौरभ रैकवार, अनुभव तिवारी, दीपांशु कौशिक, शैलेश राजा, प्रिंस गोस्वामी, पीयूष चतुर्वेदी, राहुल यादव, अवतार, संजय, अनुज, दिलीप,रोहित, पुष्पेंद्र, सजत साहू, अंकित साहू, अमन राजा, कृष्णकांत राजपूत, अक्षय यादव, अंकित यादव, आनंद झा, पीयूष चतुर्वेदी, दीपांशु कौशिक, मनीष निरंजन, कपिल, योगेंद्र पस्तोर, विशाल, शिव कुमार, अजय पाल, आशीष निरंजन,विवेक राठौर,पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed