{"_id":"587d1d594f1c1b3603eff73b","slug":"cleaning-system-to-correct-a-measured-chairman-tightly-panc","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नपा अध्यक्ष ने कसे पैंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नपा अध्यक्ष ने कसे पैंच
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
nagar palika lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के नाम पर नगर पालिका हर रोज तीन लाख रुपये से अधिक व्यय कर रही है, लेकिन इसके बावजूद भी शहरवासियों को सफाई व स्वच्छता का माहौल नहीं मिल पा रहा है। अमर उजाला ने अपने विगत 15 जनवरी के अंक में ‘रोजाना तीन लाख खर्च, फिर भी गंदगी' नामक शीर्षक से इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने लापरवाही करने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों पर कार्रवाई करने की बात कही थी।
समाचार को संज्ञान में लेते हुए नपा अध्यक्ष जायसवाल ने सोमवार को नगर पालिका सभागार में सफाई से संबंधित अधिकारियों व कर्मियों के साथ बैठक आयोजित करके उनके शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पैंच कसे हैं। इस दौरान उन्होंने दोनों सफाई निरीक्षकों से डोर-टू-डोर कचरा कलैक्शन की स्थिति की समीक्षा की है। जिसमें दोनों सफाई निरीक्षकों ने बताया कि समस्त वार्ड क्षेत्रों में नवीन कवर्ड आपे से सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक नियमित रुप से डोर-टू-डोर कचरा कलैक्शन किया जा रहा है। वहीं अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि एनजीटी के आदेश के अनुपालन में सड़क पर भवनों का मलवा फैंकने वालों पर 50 हजार रुपए और कचरा जलाने वालों पर पांच हजार रुपए का जुर्माना निर्धारित किया गया है, जिसके क्रम में समस्त स्वास्थ्य नायकों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में ऐसे लोगों को चिह्नित करके सूची तैयार करने के निर्देश दे दिए गए है।
वहीं अमर उजाला ने इससे एक दिन पूर्व 14 जनवरी के अंक में भी एक समाचार प्रमुख्ता से प्रकाशित किया था, कि लाभार्थियों के खातें में घरेलू शौचालयों की अनुदान राशि नहीं पहुंच रही है, जिससे जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समाचार को भी संज्ञान में लेते हुए नपा अध्यक्ष द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत विभागीय स्तर पर की जाने वाले कार्यवाही की समीक्षा की गई। जिसमें योजना प्रभारी अभिषेक कुुमार चौबे ने बताया कि लाभार्थियों के खाते में धनराशि पहुंचाने के लिए विभाग द्वारा संबंधित बैंकों को धनराशि व लाभार्थियों के खाते की सूची उपलब्ध करा दी गई है, लेकिन बैंकों द्वारा लाभार्थियों के खाते में धनराशि नहीं भेजी जा रही है। वहीं उन्होंने बताया कि अधिशासी अधिकारी द्वारा हाल ही में बैंकों को रिमांडर के तौर पर पत्र भी जारी कर दिया गया है, इसके बावजूद भी बैंक कर्मियों द्वारा सहयोग नहीं किया जा रहा है। बैठक में दोनों मुख्य सफाई निरीक्षक आरके लवानियां, दिनेश बिरौनियां, अभिषेक कुमार चौबे, कार्यालय अधीक्षक रमाकांत तिवारी व स्वास्थ्य नायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
जनता से की सहयोग की अपील
नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने जनता से अपील की है कि वह शहर को साफ व स्वच्छ रखने में नगर पालिका का सहयोग करें। अपने घरों में डस्टबिनों का उपयोग करें और नपा की कचरा गाड़ी आने पर गाड़ी में की कचरा फैंके। वहीं उन्होंने बताया कि यदि किसी वार्ड में कचरा कलैक्शन की गाड़ी या फिर सफाई कर्मचारी सफाई करने के लिए नहीं पहुंचता है तो उसकी शिकायत पर संबंधित क्षेत्र के सफाई निरीक्षक या फिर अधिशासी अधिकारी से कर सकता है। उन्होंने दोनों सफाई निरीक्षकों के मोबाइल नंबर को सार्वजनिक किया है। वार्ड नंबर 01, 03, 05, 07, 09, 11, 13, 15, 17, 19, 21, 25 व 26 नंबर वार्ड सफाई निरीक्षक दिनेश बिरौनियां के कार्यक्षेत्र में आता है, इनका मोबाइल नंबर 9450291200 है। वहीं अन्य वार्ड सफाई निरीक्षक आरके लवानियां के कार्य क्षेत्र में आते हैं, जिनका मोबाइल नंबर 9415928340 है। इन नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।