फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Cleaning is not being done in the station premises and trains even on the orders of DRM.

Lalitpur News: डीआरएम के आदेश पर भी नहीं हो रही स्टेशन परिसर व ट्रेनों में सफाई

Wed, 17 Jan 2024 02:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Cleaning is not being done in the station premises and trains even on the orders of DRM.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। हाल में डीआरएम दीपक कुमार सिन्हा ने रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया था। उन्हें प्लेटफार्म व स्टेशन परिसर में गंदगी मिली थी, इसे देख उन्होंने नियमित सफाई कराने के आदेश जारी किए थे। लेकिन, उनके आदेशों के बाद भी प्लेटफार्म व स्टेशन परिसर में सफाई नहीं कराई गई।

रेलवे स्टेशन को भले ही आदर्श बनाने की तैयारी चल रही हो, लेकिन वहां सफाई भी सुनिश्चित नहीं की जा रही है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इसका खुलासा डीआरएम के औचक निरीक्षण में हुआ था। विगत दिनों वह रेलवे स्टेशन पर सड़क मार्ग से पहुंचे थे। यहां उन्होंने प्लेटफार्म से लेकर स्टेशन परिसर में गंदगी देख तत्काल सफाई के निर्देश जारी किए, लेकिन मंगलवार सुबह तक प्लेटफार्म व परिसर में सफाई दिखाई नहीं दी। इससे स्पष्ट है कि डीआरएम के आदेश बेअसर साबित हो रहे हैं। प्लेटफार्म पर डस्टबिन के बाहर कचरा फैला हुआ है तो पीने के पानी का स्टैंड पोस्ट भी गंदा पड़ा है। प्लेटफार्म पर स्टैंड पोस्ट के नीचे पानी की निकासी के लिए जो नालियां बनी हैं, वह चोक पड़ी हैं।
विज्ञापन

-------------
निरीक्षण के दौरान वहां गंदगी देखी थी, जिसके लिए सफाई के आदेश दिए गए थे। नियमित सफाई न होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मनोज कुमार पीआरओ डीआरएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed