फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Clean School will award

स्वच्छ विद्यालय होंगे पुरस्कृत

Tue, 30 Aug 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 30 Aug 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
 Clean School will award
school, lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर। स्वच्छ भारत स्वच्छ विद्यालय योजनांतर्गत स्वच्छता में उत्तम प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को रेटिंग के आधार पर पुरस्कृत किया जाएगा। जिला स्तर पर चयन की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। वर्ष 2004 में भारत सरकार के मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय ने भारत के सभी स्कूलों में बालक एवं बालिकाओं को पृथक से उपयोग के लिए शौचालय की सुविधा मुहैया कराई। इस पहल में स्कूलों व बच्चों में स्वच्छता की आदतों को प्रोत्साहन करने के लिए जल, स्वच्छता और स्वास्थ्य में आवश्यक तत्वों को परिभाषित किया गया।
विज्ञापन


साबुन से हाथ धोने, संचालन व रखरखाव, व्यवहार परिवर्तन गतिविधियों एवं क्षमता निर्माण आदि इसमें शामिल हैं। इस पहल से देश भर के स्कूलों में व्यापक सुधार हुआ है। इसे ध्यान में रखकर विद्यालय पुरस्कार की योजना बनाई गई है। यह पुरस्कार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के सभी सरकारी स्कूलों के लिए होगा। जनपद स्तरीय पुरस्कार घोषित करने की तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है। जनपद स्तर पर चिह्नित पांच स्टार (ग्रीन) एवं चार स्टार (ब्लू) विद्यालयों को राज्य स्तरीय पुरस्कार देने के लिए विचार किया जाएगा।
विज्ञापन



यह है जिलास्तरीय समिति 
डीएम अथवा उनके द्वारा नामित अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति में बीएसए, तीन प्रख्यात शिक्षक, जल निगम के अधिशासी अभियंता, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, गैर सरकारी संगठनों के दो सदस्य शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



यह रहेगा चयन का मानक
उच्चतम स्कोर वाले विद्यालयों को जनपद स्तर पर प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में तीन प्राथमिक व इतने ही उच्च प्राथमिक विद्यालय, नगरीय क्षेत्र में एक प्राथमिक, एक उच्च प्राथमिक विद्यालय, उच्चतम उप श्रेणी स्कोर में ग्रामीण क्षेत्र के तीन प्राथमिक, इतने ही उच्च प्राथमिक विद्यालय, नगरीय क्षेत्र में प्रत्येक उप श्रेणी में एक प्राथमिक एवं एक उच्च प्राथमिक विद्यालय चुने जाएंगे।


स्कूलों की तय होगी रेटिंग
स्कूलों को पुरस्कार देने से उनकी पहले रेटिंग तय की जाएगी। मानदंड का नब्बे से सौ प्रतिशत होने पर उसे पांच स्टार ग्रीन दिए जाएंगे। पचहत्तर से नवासी प्रतिशत पर चार स्टार ब्लू, इक्यावन से चौहत्तर प्रतिशत पर तीन स्टार यलो, पैंतीस से पचास प्रतिशत पर दो स्टार ओरेंज, पैंतीस प्रतिशत से कम पर अपर्याप्त माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed