फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   clash between two auto drivers, family assaulted

बीच चौराहे पर दबंगों ने महिला को पीटा, वीडियो वायरल

Fri, 12 Feb 2021 06:19 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 06:19 PM IST
विज्ञापन
clash between two auto drivers, family assaulted
fight.jpg - फोटो : fight.jpg
पाली(ललितपुर)। कस्बा पाली में बस स्टैंड पर बीच चौराहे बुधवार की रात को दो ऑटो चालकों के बीच झगड़ा हो गया जिसमें एक चालक के परिजनों ने दूसरे चालक के घर की महिलाओं और बच्चे को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जिसके बाद सड़क पर भीड़ लग गई लेकिन किसी ने भी महिलाओं और बच्चे को नहीं बचाया। मौके पर पुलिस भी नहीं पहुंची। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस अधीक्षक ने मामले को संज्ञान में लेकर घायल महिला की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कस्बा पाली निवासी मंगल और राजपाल ऑटो चालक हैं। वह ललितपुर से पाली के मध्य ऑटो चलाते हैं। बुधवार को सुबह राजपाल ने कहा कि ऑटो वह ले जाएगा, जबकि मंगल का ऑटो चलाने का नंबर तय था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। मंगल ने थाने में शिकायत भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर मंगल ऑटो लेकर ललितपुर चला गया और जब रात को पाली लौटा तो दोनों के मध्य फिर से विवाद हो गया। इसी दौरान दोनों के परिवार वाले भी वहां पहुंच गए। राजपाल के परिजनों ने मंगल की पत्नी गीता और उसके भाई की पत्नी को दौड़ा-दौड़ा कर लात-घूंसों और लाठियों से पीटा। साथ में महिला का छोटा बच्चा भी था, जिसके साथ भी लोगों ने मारपीट की। बीच चौराहे पर लगभग आधा घंटे तक महिलाओं की पिटाई होती रही, लेकिन न तो यहां पुलिस पहुंची और न ही वहां मौजूद लोगों ने बचाने का ही प्रयास किया। इसी दौरान किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

महिला गीता की तहरीर पर थाना पाली पुलिस ने पाली के हजारिया मोहल्ला निवासी तिलक यादव, राजा यादव एवं उसी मोहल्ले के रवींद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों को गिरफ्तार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाली में बुधवार की रात को दो ऑटो चालकों के बीच सवारी बैठाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें दोनों के परिवार वाले भी आए और राजपाल के परिवारवालों ने महिलाओं के साथ मारपीट की है, जिसकी वीडियो भी वायरल हुई है। इसमें आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।
प्रमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक, ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed