फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   City residents backward in voting, Pali came forward

Lalitpur News: मतदान करने में पिछड़े शहरवासी, आगे निकला पाली

Fri, 05 May 2023 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
City residents backward in voting, Pali came forward
ललितपुर। नगर निकाय चुनाव में एक नगर पालिका और तीन नगर पंचायतों के अध्यक्ष और सभासद पद के लिए बृहस्पतिवार को हुए मतदान में शहर के मतदाता पीछे रह गए। जबकि नगर पंचायत पाली क्षेत्र के मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर वोट डाले। नगर पालिका ललितपुर में 55.34 फीसदी, नगर पंचायत महरौनी में 67.92 फीसदी, नगर पंचायत तालबेहट में 72 फीसदी और नगर पंचायत पाली में 76.58 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन

जिले के 64 मतदान केंद्रों पर बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया था। शहर में सुबह से मतदान की रफ्तार धीमी रही। सुबह नौ बजे तक यहां 11 फीसदी मतदाता ही मतदान करने पहुंचे। इसके बाद रफ्तार बढ़ी, तो 11 बजे तक 24.61 मतदाता मत प्रयोग करने पहुंचे। दोपहर एक बजे 36.55, दोपहर तीन बजे 45.45, शाम पांच बजे तक 52.75 फीसदी मतदान हुआ। आखिरी एक घंटे में केवल तीन फीसदी मतदाता ही केंद्रों की ओर पहुंचे और कुल 55.34 फीसदी मतदान हुआ। वहीं नगर पंचायत पाली में सुबह से ही मतदान की रफ्तार तेज रही। यहां सुबह नौ बजे तक 14.38 फीसदी मतदाताओं ने मत प्रयोग कर लिया था। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया यहां मतदान की रफ्तार बढ़ती गई। सुबह 11 बजे यहां 33 फीसदी और दोपहर एक बजे 51.52, दोपहर तीन बजे 62.52, शाम पांच बजे 76.49 और शाम छह बजे तक कुल 76.58 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन


तालबेहट में धीमी रही शुरुआत
नगर पंचायत तालबेहट में मतदान की रफ्तार धीमी रही। यहां सुबह नौ बजे तक केवल 7.28 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। इसके बाद यहां मतदान तेजी से बढ़ा और 11 बजे तक 25.59 फीसदी मतदाता मतदान केंद्रों तक पहुंचे। यहां मतदान प्रतिशत 60 के पार पहुंचने की उम्मीद कम थी, लेकिन दोपहर तीन बजे के बाद यहां मतदान की रफ्तार बढ़ी और अंत समय में यहां 72 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। वहीं नगर पंचायत महरौनी में मतदान की शुरुआत तो तेज रही। यहां सुबह नौ बजे तक 13 फीसदी वोट पड़े। इसके बाद कम मतदाता ही केंद्रों पर पहुंचे और 11 बजे तक जिले में सबसे कम 22 फीसदी मतदान हुआ। दोपहर तीन बजे के बाद यहां भी मतदान तेज हुआ और अंत तक 67.92 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले चुनाव से कम हुआ मतदान
ललितपुर के लाेगों ने इस बार पिछले चुनाव से भी कम मतदान किया था। साल 2017 में हुए नगर निकाय चुनाव में जिले में 64.9 फीसदी मतदान हुआ था। जबकि इस बार केवल 58.68 फीसदी वोट पड़े। पिछले चुनाव में नगर पालिका ललितपुर में 61.55 फीसदी, नगर पंचायत तालबेहट में 79.3 फीसदी और नगर पंचायत महरौनी में 74.58 और नगर पंचायत पाली में 80.95 फीसदी मतदान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed