फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   City Bicegi underground power cables

शहर में बिछेगी अंडर ग्राउंड बिजली केबल

Sat, 24 Oct 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो ललितपुर।
ब्यूरो ललितपुर। Updated Sat, 24 Oct 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
City Bicegi underground power cables
ललितपुर। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा के प्रबंध निदेशक प्रभु एन. सिंह ने कहा कि शहर में नई प्रणाली के तहत अंडरग्राउंड बिजली की केबल बिछाई जाऐगी। केबल बिछाने का कार्य दो माह में शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस दिन बिजली विभाग को ललितपुर जिले में चार रुपये थ्रू रेट के हिसाब से राजस्व वसूली और राजस्व का निर्धारण हो जाएगा, जिले को 24 घंटे बिजली दी जाने लगेगी। वह पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि ललितपुर नगर में खुली व बंच केबल को हटाकर अब पूर्ण रुप से अंडर ग्राउंड केबल बिछाई जाएगी। दक्षिणांचल निगम के अंतर्गत आने वाले जिलों के लिए शासन से 500 करोड़ रुपए की लागत से अंडरग्राउंड विद्युत केबल बिछाने की सौगात मिली थी। इसके अंतर्गत 46 करोड़ रुपए की धनराशि शेष बची है, जिससे ललितपुर नगर में अंडरग्राउंड केबल बिछाने के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि नगर में उक्त कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया दो से तीन सप्ताह में पूरी कर ली जाएगी और डेढ़ से दो माह में उक्त कार्य कार्यदायी संस्था को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में पूर्व में बिछाई गई बंच केबल का उपयोग उक्त योजना में किया जाऐगा।
विज्ञापन



एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जिले को चौबीस घंटे बिजली तभी दी जा सकती है, जब जिले में चार रुपए थ्रू रेट के हिसाब से राजस्व वसूली होने लगेगी। अभी 1.80 रुपए के हिसाब से राजस्व वसूली हो रही है। ऐसे में चार रुपए तक पहुंचने में काफी समय लगेगा। इस मौके पर झांसी के मुख्य अभियंता पी के जैन, अधीक्षण अभियंता संदीप अग्रवाल, अधिशासी अभियंता राजीव अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता स्टोर अंशुल अग्रवाल, अधिशासी अभियंता प्रशांत सिंह, उपखंड अधिकारी प्रथम अखिलेश कुमार वर्मा, उपखंड अधिकारी द्वितीय प्रेमचंद व महेश विश्वकर्मा एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




होगी शत-प्रतिशत बिलिंग
ललितपुर। प्रबंध निदेशक ने जनपद में पांच किलोवाट से अधिक भार वाले करीब 300 बिजली उपभोक्ताओं की शत- प्रतिशत बिलिंग का टारगेट पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी उपभोक्ताओं के लोड व निर्धारित थ्रू रेट के हिसाब से वसूली की जाए। उन्होंने दिसंबर माह तक शत-प्रतिशत रीडिंग करने का टारगेट तय कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed