{"_id":"6a42d810d2e44a10820f322f","slug":"circulated-a-video-detailing-their-anguish-and-ended-their-life-by-hanging-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-158813-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: व्यथा का वीडियो किया वायरल और फंदे से लटककर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: व्यथा का वीडियो किया वायरल और फंदे से लटककर दे दी जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटककर रविवार की रात थाना बार के सेमरा भागनगर निवासी 26 वर्षीय विशाल लोधी ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने वीडियो बनाया और युवक पर पांच लाख रुपये लेकर वापस न करने व धमकी देने से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही। युवक ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मृतक विशाल ने आत्महत्या करने से पहले बनाए वीडियो में उसने पावर प्लांट में कार्यरत युवक पर आरोप लगाए। बताया कि उसने उससे पांच लाख रुपये यह कहते हुए लिए थे कि वह एक माह में साढ़े सात लाख रुपये वापस कर देगा। एक माह दस दिन गुजरने के बाद जब उससे रुपये मांगे तो वह दो लाख रुपये और मांगने लगा। रुपये देने से मना करने पर उसे जान से मारवा देने की धमकी दी। इससे वह परेशान है और आहत होकर आत्महत्या कर रहा है।
वहीं, परिजनों ने बताया कि उसकी एक पुत्री है, पत्नी आठ से गर्भवती है, वह तीन भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। थाना बार प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।