{"_id":"60565e7d8ebc3ec89440d90e","slug":"chouri-choura-ghatana-tiranga-yatra-lalitpur-news-jhs1913507189","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौरी- चौरा घटना के शताब्दी वर्ष पर निकाली गई तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौरी- चौरा घटना के शताब्दी वर्ष पर निकाली गई तिरंगा यात्रा
विज्ञापन
ललितपुर। चौरी- चौरा घटना के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार को विभिन्न कॉलेजों के राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने रैली निकाली। इस दौरान तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भगवान आदिनाथ कॉलेज ऑफ एजूकेशन, महर्रा, ललितपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों द्वारा चौरी-चौरा घटना के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में ग्राम महर्रा में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। जिसे महाविद्यालय के आईक्यूएसी सेल के प्रभारी डॉ. रोहित कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके पूर्व उन्होंने गांधी दर्शन तथा उनकी विचारधारा को स्वयंसेवकों के समक्ष रखा। स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को चौरी- चौरा घटना के बारे में जानकारी दी और बताया कि हमारे देश के महान आंदोलनकारियों ने किस प्रकार से भगवान बुद्ध एवं महात्मा गांधी की अंहिसात्मक नीति तथा शक्ति का प्रयोग करके स्वतंत्रता प्राप्त की। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
छत्रपति शिवाजी एमएसडी स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाली में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय रासेयो समन्वयक के निर्देशानुसार राष्ट्रीय तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा महाविद्यालय से स्वतंत्रता सेनानी स्मारक तक जाकर संपन्न हुई। प्राचार्य उमाशंकर चौरसिया ने कहा कि यह राष्ट्रीय तिरंगा यात्रा चौरा-चौरी घटना के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित की गई। इस मौके पर समूचा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
नेहरू महाविद्यालय में तिरंगा यात्रा प्राचार्य डॉ. अवधेश अग्रवाल के नेतृत्व में निकाली गई। यात्रा महाविद्यालय प्रांगण से निकाली गई और सावरकर चौक पर समाप्त हुई। प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को चौरी- चौरा की घटना से अवगत कराते हुए उन्हें देश की स्वाधीनता के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।
विज्ञापन
सुदर्शन डिग्री कालेज बांसी में निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. बृजनंदन ने स्वयंसेवकों को ‘भारतीय स्वतंत्रता संग्राम’ के महत्व को बताते हुए ‘चौरी- चौरा कांड’ के बारे में विस्तार से समझाया और अमर शहीदों को नमन किया। तत्पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों द्वारा गांव के मुख्य चौराहे तक रैली निकाली गई तथा स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में नारों का उद्घोष किया गया।