फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   chori chhipe logon ka aana jari

चोरी छुपे लोगों का आना जारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
chori chhipe logon ka aana jari
वैश्विक महामारी कोरोना के कारण देश में लॉकडाउन चल रहा है। जनपद की सीमाओं पर बाहर से आने वालों पर सख्त नजर रखी जा रही है। इसके बावजूद ट्रकों एवं अन्य साधनों से चोरी छिपे लोगों का आना जारी है। यह लोग न तो अपनी जांच में प्रशासन का सहयोग कर रहें है और न ही गांवों में बने क्वांरटीन सेंटरों में रह रहे हैं, जो चिंता का विषय है। लॉकडाउन के एक माह होने के बाद भी बाहरी जिलों से मजदूरों का ट्रकों या अन्य साधनों से गांवों की ओर आना जारी है। देश के कई हॉट स्पॉट संक्रमित शहर मेरठ, इंदौर, पूना से लोग अब भी तालबेहट के विभिन्न गांवों में चोरी छिपे आ रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में काफी दहशत देखी जा रही है। बुधवार को मध्यप्रदेश के सबसे संक्रमित शहर इंदौर से सात दिन में पैदल चलकर करीब तीन दर्जन मजदूर महिला, पुरुष व बच्चे ग्राम म्यांव और थाना बार के ग्राम बरौदाडांग आए। वहीं, सुबह मेरठ से कुछ लोग गनेशपुरा खांदी के आए। हालाकि, इनमें से अधिकांश ने सीएचसी पर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया, जिसमें बुखार, खांसी और जुकाम आदि के बारे में जानकारी करते हुए गांव में क्वारटीन सेंटर में रहने के लिए चिकित्सकों ने कह दिया। इसकी सूचना न तो गांव के किसी जिम्मेदार को दी गई और न ही प्रशासन को दी जा रही है। ऐसी स्थिति में क्या संभव है कि यह लोग गॉव में बने क्वारंटीन सेंटर में ठहरेेंगे, क्योंकि इन लोगों के लिए गांवों में जो क्वांरटीन सेंटर बने हैं, वहां प्रधानों के कहने के बाद भी लोग नहीं रह रहे हैं। इन लोगों के आने की सूचना से गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इन शहरों से आने वाले लोगों के नमूने लेकर विस्तृत जांच कराई जाए और उन्हें सख्ती के साथ 14 दिन तक क्वारंटीन सेंटर में रखा जाए। ------------------------- पुलिस ने रेल पटरी के पास से पकड़ा संदिग्ध रेलकर्मी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि एक युवक रेल पटरी मार्ग से दिल्ली की ओर जा रहा है, जिस पर पुलिस ने मौके पर जाकर युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम सौभाग्य पुत्र आशाराम अहिरवार निवासी सैमरा जिला दमोह सागर मध्य प्रदेश बताया। उसने यह भी बताया कि वह काम के सिलसिले में दिल्ली पैदल जा रहा है। जब पुलिस ने उससे कहा कि लॉकडाउन में सभी जगह काम बंद है तो वह अन्य शहर जाने की बात कह कर पुलिस को गुमराह करने लगा। पकड़े गए युवक के पास अन्य व्यक्ति का आधारकार्ड मिला तथा उसके हाथ पर शेल्टर होम की मुहर लगी हुई थी। पुलिस ने पकड़े गए युवक को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed