{"_id":"6574a3bf1346d8c6a40d8da7","slug":"children-participating-in-zonal-sports-competition-will-be-rewarded-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-7194-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चे होंगे पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चे होंगे पुरस्कृत
विज्ञापन
बीएसए के निर्देश पर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने में विभाग जुटा
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले जिले के विभिन्न विद्यालयों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुरस्कार देने के साथ स्पोर्ट जूते देने के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए हैं।
मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने गए छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करने के साथ स्पोर्ट जूते दिए थे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिकेश यादव ने बताया कि हाल ही में स्पोर्ट स्टेडियम में आयोजित हुई जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। जिसमें में प्रतिभाग करने आए विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों के छात्र-छात्राएं बिना जूता व चप्पल पहने हुए प्रतियोगिता में दौड़ते हुए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने देखा था। जिसके बाद डीएम ने मंडलस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देेने और सभी को अच्छी गुणवत्ता वाले स्पोर्ट जूते देने के निर्देश दिए हैं। मंडलस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने के बाद छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने की कवायद शुरू कर दी गई है।
-- -- -- -- -