{"_id":"6525a78bfea1bbcdcd005754","slug":"child-dies-after-getting-entangled-in-swing-taldehate-news-c-131-1-sjhs1010-4631-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: गले में झूले का फंदा फंसने से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: गले में झूले का फंदा फंसने से बालक की मौत
Wed, 11 Oct 2023 01:05 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Wed, 11 Oct 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
घर में मां की साड़ी का झूला बनाकर झूल रहा था
तिवरयाना मोहल्ले का मामला, चिरगांव से मजदूरी करने आए थे पिता
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। घर में झूले पर खेल रहे एक आठ वर्षीय मासूम की गले में साड़ी का फंदा फंसने से मौत हो गई। बच्चा मजदूरी के लिए चिरगांव के ग्राम सिया से तालबेहट आए पिता चंदन कुशवाहा के साथ आया था।
चंदन बिजली का काम करता है। कुछ समय पहले तालबेहट में मजदूरी के सिलसिले में आया था। वह नगर के तिवरयाना मोहल्ले में किराये पर रहकर अपने दो बच्चाें का पालन पोषण कर रहा था। मंगलवार को वह काम से दतिया मध्य प्रदेश गया था। घर पर पत्नी और दोनों पुत्र थे।
पत्नी सुबह नहाने चली गई और बड़ा पुत्र वरुण (8) मां की साड़ी का झूला बनाकर झूलने लगा। अचानक उसके गले में साड़ी का फंदा फंस गया। उसकी चीख सुनकर मां बाहर आई और उसे तत्काल सीएचसी ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से मां का रो रोकर बुरा हाल हैं। वही जानकारी के बाद मौके पर गई पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की।