फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   child birth death

छठवीं बेटी के जन्म पर मां को सदमा, मौत

Sun, 03 Jul 2016 01:32 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sun, 03 Jul 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
child birth death
स्‍त्री - फोटो : demo pic
ललितपुर। गिरार के सेमराखेड़ा गांव में एक महिला को लगातार छठवीं बार बेटी पैदा हुई तो उसे इस कदर सदमा लगा और उसकी उसकी मौत हो गई। अब बड़ा सवाल कि उसकी बेटियों की देखरेख कौन करेगा? पूरे गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन


गिरार थाना क्षेत्र के ग्राम सेमराखेड़ा निवासी अशोक बरार का विवाह सोलह वर्ष पहले गीता से हुआ था। उसकी पत्नी गीता (38) ने एक के बाद एक लगातार पांच बेटियों को जन्म दिया। इसमें सबसे बड़ी 14 और सबसे बेटी तीन वर्ष की है। गरीबी से जूझ रहे इस परिवार के लिए पांच बेटियों के पालना मुश्किल हो रहा था। अशोक मजदूरी में इतना नहीं कमा पाता है कि उसके खर्चे पूरे हो जाएं। गीता को उसके कुछ रिश्तेदार और गांव वाले ताने भी मारते थे। इससे वह दुखी रहती थी। पुत्र के लिए उसने मन्नतें मांगीं और मंदिरों पर माथा टेका। उसकी बेटियों को रक्षाबंधन और भाईदूज पर भाई न होने का मलाल रहता। गीता जब छठवीं बार गर्भवती हुई तो उसे पूरी उम्मीद थी कि इस बार बेटा होगा।  शनिवार सुबह प्रसव पीड़ा पर परिजन उसे सीएचसी मड़ावरा ले गए, जहां सुबह आठ बजे उसने छठवीं बेटी को जन्म दिया। बेटी का जन्म होने की खबर मिलते ही परिजन सकते में आ गए। उन्होंने तय किया कि गीता को इसकी जानकारी नहीं देंगे। उन्हें डर था कि उसे सदमा न लग जाए। गीता के पूछने पर उसकी सास ने कहा कि उसके घर पुत्र पैदा हुआ है। यह सुन गीता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जच्चा और बच्चा स्वस्थ होने पर चिकित्सकों ने उसे छुट्टी दे दी।
विज्ञापन


गीता अपने परिजनों के साथ ऑटो से अपने घर जा रही थी, तभी उसने नवजात को ध्यान से देखा तो पता चला कि वह बेटा नहीं बेटी है। फिर वही हुआ जिसका परिजनों को डर था। गीता छठवीं बार बेटी होने का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी। फफक-फफक कर रोने लगी और बेहोश हो गई। परिजन वापस उसे सीएचसी मड़ावरा ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।  पत्नी की मौत से दुखी अशोक का रो-रो कर बुरा हाल है। वह कहता है कि अब इन बेटियों की परवरिश कैसे होगी। गांव वाले उसे ढाढस बंधा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed