फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Chief Secretary will inaugurate astronomy lab and library

Lalitpur News: मुख्य सचिव करेंगे एस्ट्रोनॉमी लैब और पुस्तकालय का लोकार्पण

Sat, 01 Apr 2023 11:50 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Chief Secretary will inaugurate astronomy lab and library
झांसी। एक से 30 अप्रैल तक चलने वाले आओ स्कूल चलें अभियान का उच्च प्राथमिक विद्यालय दिगारा में डीएम ने शुभारंभ किया। इससे पहले डीएम ने प्रांगण में नवनिर्मित पुस्तकालय और एस्ट्रोनॉमी लैब का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश देते हुए कहा कि रविवार को मुख्य सचिव इनका लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि बच्चों के उज्जवल भविष्य को एस्ट्रोनॉमी लैब सार्थक करेगी। 21वीं सदी के भारत में सभी छात्रों के अंदर अंतरिक्ष के व्यावहारिक ज्ञान के जरिए उत्सुकता जागृत करना एस्ट्रोनॉमी लैब का मुख्य उद्देश्य है। छोटी उम्र से ही बच्चों में वैज्ञानिक मिजाज विकसित करना शासन की प्राथमिकता है। इसके अलावा डीएम ने कहा कि जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों में गांव के हर बच्चे का चिह्नित कर शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य पूर्ण करना है। इसके लिए प्रातः विद्यालय खुलने के बाद ही संपूर्ण विद्यालय स्टाफ प्राथमिकता से यह कार्य करें। शिक्षकों की टोली घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क करें। अप्रैल में नए सत्र की आकर्षक योजनाओं की जानकारी माता-पिता को दी जाए। गांव में साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए हर बच्चे के नामांकन के महत्व को भी समझाया जाए। उन्होंने कहा कि पिछले सत्र में महामारी के कारण बच्चों की पढ़ाई में हुए नुकसान की भरपाई के लिए हर बच्चा नामांकित हो तथा प्रतिदिन विद्यालय में उपस्थित अवश्य है। इस दौरान कक्षा 6, 7 और 8 के बालक-बालिकाओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का भी वितरण किया गया। कम्पोजिट विद्यालय बबीना, ढिकौली आदि में भी अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान एसएसपी राजेश एस, जिला खनिज अधिकारी बीपी यादव, बीएसए नीलम यादव, सहायक अध्यापक सरिता तिवारी, बृजेंद्र दीक्षित, मंजू पासी, शुभा वर्मा, वर्षा खरे, मंजू दीक्षित मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed