{"_id":"6af8bd75021b4c998c0709e8","slug":"chhath-puja-cleaning-begins-at-summera-pond-using-a-new-machine-lalitpur-news-c-131-1-ltp1030-166723-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ पूजा : सुम्मेरा तालाब में नई मशीन से शुरू हुई सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पूजा : सुम्मेरा तालाब में नई मशीन से शुरू हुई सफाई
विज्ञापन
सुम्मेरा तालाब से जलकुंभी निकालती मशीन - संवाद
- फोटो : chineni news
ललितपुर। छठ पूजा से पहले नगर पालिका ने सुम्मेरा तालाब की सफाई का अभियान तेज कर दिया है। तालाब में लंबे समय से फैली जलकुंभी और गंदगी हटाने के लिए आधुनिक मशीन का उपयोग किया गया है। इस मशीन ने तालाब के विभिन्न घाटों और जलक्षेत्र की सफाई की है।
शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ तालाब पहुंचकर सफाई कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने छठ पूजा को देखते हुए घाटों की व्यवस्था, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। अध्यक्ष ने पर्व से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।
मशीन की क्षमता और उपयोग
निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष ने मशीन संचालित करने आए इंजीनियर से उसकी कार्यप्रणाली और क्षमता की जानकारी ली। इंजीनियर ने बताया कि यह मशीन पानी में आठ फीट से अधिक गहराई तक पहुंचकर जमी जलकुंभी और अवांछित वनस्पतियों को हटाने में सक्षम है। इससे तालाब के उन हिस्सों की सफाई भी संभव होगी, जहां सामान्य संसाधनों से पहुंचना कठिन रहता है। नगर पालिका इस मशीन का उपयोग सुम्मेरा तालाब के अलावा जनपद के अन्य बड़े तालाबों, बांधों और जलस्रोतों की सफाई में भी करेगी। इस दौरान मुन्नालाल जैन, पार्षद अशोक पंथ, रामलीला समिति अध्यक्ष ब्रजेश चतुर्वेदी, विवेक जैन, प्रभारी सफाई निरीक्षक महेंद्र सिंह यादव, हेड सुपरवाइजर संजय कुमार, बद्री कुशवाहा, राजवीर सिंह और नवीन जैन आदि उपस्थित रहे।