Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   CHC: getting power supply for four hours, patient upset

सीएचसी : चार घंटे मिल रही विद्युत सप्लाई मरीज परेशान

Mon, 24 Apr 2023 11:34 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
CHC: getting power supply for four hours, patient upset
बिरधा (ललितपुर)। कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विद्युत व्यवस्था बदहाल है। आलम यह है कि यहां 24 घंटे में मात्र चार घंटे सप्लाई मिल रही है जिससे गर्मी में मरीज और उनके तीमारदारों को सारी रात जागकर काटनी पड़ रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इमरजेंसी में मरीजों को बड़ी ही मुश्किल झेलनी पड़ रही है डिलीवरी हॉल में जच्चा बच्चा गर्मी में मच्छरों से परेशान हैं। अस्पताल कर्मियों का कहना है कि जब भी विभागीय अवर अभियंता या कर्मी को फोन करते है तो वह रिसीव नहीं करते जिससे पता नहीं लगता कि बिजली कब आएगी। वहीं बिरधा सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. छत्रपाल सिंह ने बताया कि पिछले तीन दिनों से बिजली सप्लाई काफी दयनीय है जिससे आपातकालीन सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। मैंने कई बार जेई से बात की तो केवल आश्वासन ही मिला है सप्लाई नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed