फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Chargesheet handed over to JE, TGTU suspended

Lalitpur News: जेई को थमाया चार्जशीट, टीजीटू निलंबित

Wed, 08 Jan 2025 11:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Chargesheet handed over to JE, TGTU suspended
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। एकमुश्त समाधान योजना और राजस्व वसूली में खराब प्रदर्शन होने पर अधिकारियों ने एक अवर अभियंता को चार्जशीट, जबकि एक अवर अभियंता को निंदा प्रविष्टि दी है। ओटीएस में बेहद खराब प्रदर्शन पाए जाने पर टीजीटू कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। राजस्व वसूली में रुचि न लेने के मामले में दो अन्य टीजीटू कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
बिजली विभाग में एकमुश्त समाधान योजना चल रही है। इसका पहला चरण 31 दिसंबर तक चला था। विभाग ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी थी। अवर अभियंताओं और टीजीटू कर्मचारियों को भी जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन, कुछ अवर अभियंताओं और टीजीटू कर्मचारियों के खराब प्रदर्शन को विभाग ने गंभीरता से लिया।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता राजीव कालरा ने सौजना उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता अब्दुल्ला के ओटीएस एवं वाणिज्यिक पैरामीटर में खराब प्रदर्शन के चलते उन्हें निंदा प्रविष्टि दी है। अवर अभियंता की वार्षिक वेतन वृद्धि भी रोक दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बांसी उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता चंद्रशेखर के ओटीएस में खराब प्रदर्शन को देखते हुए अधीक्षण अभियंता ने उन्हें चार्जशीट दी है। गल्ला मंडी सब स्टेशन पर तैनात टीजीटू कर्मचारी रमाकांत को अधिशासी अभियंता प्रथम गोविंद जायसवाल ने निलंबित कर दिया है। बाईपास उपकेंद्र पर तैनात टीजीटू कर्मचारी रोहित सोनी और बिरधा उपकेंद्र पर तैनात टीजीटू बृजभूषण प्रजापति से अधिशासी अभियंता द्वितीय राहुल कुमार ने स्पष्टीकरण मांगा है।

-------
ओटीएस योजना और राजस्व वसूली में खराब प्रदर्शन पर यह कार्रवाई की गई है। सौजना के जेई को निंदा प्रविष्टि दी है, जबकि बांसी के जेई को चार्जशीट दी है। तीन टीजीटू कर्मचारियों पर अधिशासी अभियंता स्तर से कार्रवाई की गई है। -राजीव कालरा, अधीक्षण अभियंता, विद्युत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed