Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   char din me kaise bharege gadde

कैसा मुख्यमंत्री का गड्ढामुक्त अभियान: चार दिन शेष, शुरू तक नहीं हुआ पेंचवर्क

Thu, 10 Nov 2022 09:03 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 09:03 PM IST
विज्ञापन
char din me kaise bharege gadde
ललितपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश नगर पालिका के अफसरों के लिए कोई मायने नहीं रखते हैं। आलम यह है कि शहर में नगर पालिका क्षेत्र में गड्ढामुक्ति अभियान शुरू ही नहीं हुआ है। जबकि अभियान को खत्म होने में चार दिन बचे हैं। नगर में सड़क में हुए गड्ढों से लोगों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

शहर में प्रमुख सड़कों समेत बाजार व गलियों की सड़कों का हाल बदहाल है। सात अक्तूबर को जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़कों को 15 नवंबर को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए थे। लेकिन नगर पालिका क्षेत्र में 25 दिन बाद भी गड्ढे भरने का कार्य शुरू तक नहीं किया गया है। अब चार दिन में सड़कों के गड्ढों से निजात मिलने की उम्मीद कम नजर आ रही है।
विज्ञापन

वर्णी चौराहा से कचहरी मार्ग
नगर के वर्णी चौराहे से कचहरी मार्ग नगर के वीआईपी मार्ग में शुमार है। इस मार्ग पर प्रमुख कार्यालयों के साथ अफसरों के आवास बने हैं। पीडब्ल्यूडी का गेस्ट हाउस होने से यहां पर मंत्री और प्रमुख अफसरों का आना जाना रहता है, लेकिन मार्ग का हाल बदहाल है। पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री आवास मार्ग की टूटी पुलिया
श्रम सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ का आवास सिविल लाइन में हैं। इस पर सड़क में गड्ढें हैं और पुलिया भी टूटी है। यहां से निकलना
सुरक्षित नहीं है।
विधायक के घर जाने वाली सड़क भी टूटी
सदर विधायक का आवास चौबयाना मोहल्ला में है। यहां जाने वाले सभी मार्ग पूरी तरह से जर्जर हैं। गड्ढों से लोगों का बाइक पर चलना भी सुरक्षित नहीं है। सीसी सड़क पर हुए गड्ढ़ों को भरा नहीं गया है।
खिरकापुरा बाईपास मार्ग भी जर्जर
शहर में ब्याना नाला पर पुल के निर्माण व बाजार में अधिक भीड़भाड़ होने से अधिकांश लोग खिरकापुरा बाईपास से शहर में प्रवेश करते हैं। लेकिन यह मार्ग पूरी तरह से गड्ढों में बदल गया है। वाहनों की निकासी करना मुश्किल हो रहा है।

शमशान घाट मार्ग भी बदहाल
खिरकापुरा बाईपास से सुरईघाट कॉलोनी व शमशान घाट मार्ग पूरी तरह से उखड़ गया है। हनुमान मंदिर के पास पुल टूटने से वाहनों की निकासी बंद हो गई है। लोगों का पैदल चलना भी सुरक्षित नहीं है।
शहर में कई सड़कों का निर्माण कार्य होना है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जल्द काम शुरू होगा।
- निहालचंद्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed