फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Chants echoing in Ganesh pandals; the city immersed in devotion.

Lalitpur News: गणेश पांडालों में गूंज रहे जयकारे, भक्ति में डूबा शहर

Tue, 22 Sep 2026 01:42 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Tue, 22 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Chants echoing in Ganesh pandals; the city immersed in devotion.
ललितपुर। जनपद में गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। शहर के विभिन्न मोहल्लों और घरों में भगवान गणेश की आराधना हो रही है। भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
विज्ञापन

शहर के कटरा बाजार में लालबाग के राजा की तर्ज पर गणपति बप्पा की आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। दूर-दराज से भी लोग दर्शन के लिए यहां पहुंच रहे हैं। सुबह और शाम की आरती में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होते हैं। रात में होने वाले भजन-कीर्तन में श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आते हैं। आयोजकों के अनुसार, कटरा बाजार में वर्ष 1986 से गणेश प्रतिमा स्थापित करने की परंपरा निरंतर जारी है। इस वर्ष गणेश चतुर्थी से तीन दिन पहले प्रतिमा पंडाल में पहुंच गई थी। हवन-पूजन के बाद विधि-विधान से प्रतिमा की स्थापना की गई।
विज्ञापन

नई बस्ती में गणेशोत्सव समिति के बच्चों ने गणेश प्रतिमा का पंडाल सजाया है। यहां प्रतिदिन धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। दोनों स्थानों पर सुबह-शाम आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु आशीर्वाद ले रहे हैं। पूरे शहर में ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे गूंज रहे हैं। कटरा बाजार में मज्जू सोनी, पार्षद गिरीश पाठक, राम पहलवान, लक्ष्मीनारायण सोनी और राजू सोनी सेवाएं दे रहे हैं। नवल किशोर सोनी, श्रीकांत करौलिया और वीरू सोनी भी इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
आज होगी विमानों की महाआरती
डोल ग्यारस पर्व पर शहर के सभी विमान सुम्मेरा तालाब पहुंंचेगे। वहां विमानों में विराजमान भगवान बांके बिहारी का गंगाजल से विहार कराया जाएगा। लौटते समय विमान कटरा बाजार की गणेश झांकी पर पहुंचेगेें। यहां गणेश जी की आरती के साथ बांके बिहारी जी की पूजा अर्चना और महाआरती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed