फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Chakora defeated Gumchi in the final

Lalitpur News: फाइनल में चकोरा ने गुमची को दी शिकस्त

Thu, 08 Jan 2026 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Chakora defeated Gumchi in the final
बिल्ला के अटल बिहारी आदर्श क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित किया गया क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुलवारा। ब्लॉक बार अंतर्गत ग्राम पंचायत बिल्ला के अटल बिहारी आदर्श क्रिकेट ग्राउंड में बृजलाल सिंह लोधी की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला गया। इसमें चकोरा की टीम ने 100 रन से गुमची को शिकस्त दी।
फाइनल मुकाबला में गुमची की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। चकोरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए और गुमची की टीम को जीत के लिए 176 रन का लक्ष्य दिया। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुमची की टीम की शुरुआत ही खराब रही और लगातार एक के बाद एक विकेट गिरते गए। 14 ओवर में मात्र 75 रन बनाकर टीम ऑलआउट हो गई। इस प्रकार से चकोरा की टीम ने 100 रन के बड़े अंतर से फाइनल मुकाबला जीत लिया। टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले सौरभ यादव को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा नेता गंधर्व सिंह लोधी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रहीस सिंह राजपूत, कुलदीप सिंह अध्यापक, डॉ राहुल राजपूत, अवतार सिंह, जयपाल सिंह, नरेश राजपूत हरि मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed