फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   chain pulling near jeron station, two held

जीरोन रेलवे स्टेशन के पास बैंडरों ने की चैन पुलिंग, धरे गए

Wed, 26 Jun 2019 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
chain pulling near jeron station, two held
ट्रेन की जंजीर खींची, दो धरे गए
विज्ञापन

ललितपुर। आरपीएफ ने मंगलवार को जीरोन व जाखलौन रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की जंजीर खींचने में एक वेंडर समेत दो लोगों को पकड़कर रेलवे अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। ट्रेनों में आपातकाल स्थिति और वाजिब कारण होने के कारण जंजीर खींचकर ट्रेन रोकने की सुविधा यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई है। लेकिन, अधिकांश लोग रेलवे द्वारा दी जाने वाली इस सुविधा का गलत लाभ उठाते हुए चलती ट्रेन की जंजीर खींच देते हैं। मामूली सी बात पर भी ट्रेनों की जंजीर खींचना अब आम बात हो गया है। इसकी वजह से ट्रेनों में यात्रा कर रहे सैकड़ों यात्रियों को ऐसे लोगों की गलती का खामियाजा ट्रेन के लेट होकर समय से नहीं पहुंचने को लेकर भुगतना पड़ता है और ट्रेन के लेट होने की वजह से परेशान होना पड़ता है।

मंगलवार को जीरोन रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन संख्या 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस में चल रहे एक अवैध वेंडर ने जंजीर खींचकर ट्रेन रोक दी। इस कारण ट्रेन जंगलों में खड़ी हो गई। जानकारी मिलने पर आरपीएफ के कर्मचारियों ने सर्च कर यात्रियों की मदद से ट्रेन में जंजीर खींचने वाले उक्त वेंडर को पकड़ लिया और उसके खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम ललितपुर के मोहल्ला नेहरूनगर निवासी हरि सिंह पुत्र प्रभु दयाल बताया। बताया गया कि इस पर पूर्व में भी उसके खिलाफ अवैध वेंडिंग के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं, दूसरे मामले में गाड़ी संख्या 22166 भोपाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस मेें भी रेलवे स्टेशन जाखलौन के पास ट्रेन की जंजीर खींच कर रोक दी गई। आरपीएफ ने इस ट्रेन से मध्य प्रदेश के जिला विदिशा के मोहल्ला शेरपुरा निवासी विकास पुत्र राजू को गिरफ्तार कर जंजीर खींचने, बिना टिकट यात्रा करने पर रेलवे अधिनियम के तहत रेलवे एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed