फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Chacha Nehru was the architect of modern India

आधुनिक भारत के निर्माता थे चाचा नेहरू

Tue, 15 Nov 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 Nov 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Chacha Nehru was the architect of modern India
children lalitpur news - फोटो : demo
गई। कांग्रेसियों ने उन्हें याद करते हुए सच्चा देशभक्त बताया। कहा वह आधुनिक भारत के निर्माता थे, उनके समय से देश प्रगति के पथ पर चल पड़ा था। 
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि जिस समय देश आजाद हुआ, उस समय उन्हें विरासत में अशिक्षा, जातिवाद, गरीबी मिली थी। यहां तक कि सुई भी विदेश से आयातित करनी पड़ती थी। पं. नेहरू ने साहस, संयम एवं दूरदर्शिता दिखाते हुए देश को प्रगति की राह पर ले गए। नगराध्यक्ष हरीबाबू शर्मा ने कहा कि पं. नेहरू के कार्यकाल में कृषि, उद्योग धंधे, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार के लिए काफी काम हुआ। संजय मोदी ने कहा कि पं. नेहरू की नीतियों को कांग्रेसी सरकारों ने आगे बढ़ाया। इस मौके पर सुनील खजुरिया, जहीर खान, उवेश खान, रक्खन अहिरवार, ऊदल सिंह, रहीश खान सोबरन सिंह आदि ने विचार रखे। संचालन अजय तोमर ने किया। 

पहलवान गुरूदीन महिला महाविद्यालय में संस्थापक पारसनाथ यादव ने कहा कि स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू का जन्म इलाहाबाद में हुआ था। बच्चों के प्रति उनका लगाव होने के कारण इस दिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। डॉ. सूर्यनाथ यादव ने गुरु नानक देव को भी याद किया। प्राचार्य डॉ. सूफिया ने कहा कि बाल दिवस का आयोजन देश के भविष्य निर्माण में बच्चों के महत्व को बताता है। इस मौके पर वंदना याज्ञिक, जिज्ञासा प्रिया वर्मा, डा. नीरांजना चौबे, एश्वर्या यादव, अनिश्का नायक, प्रियंका सिंह आदि उपस्थित रहे। पहलवान गुरूदीन प्रशिक्षण महाविद्यालय में जंतु विज्ञान प्रवक्ता नरेंद्र यादव ने कहा कि अन्न के कण को एवं आनंद के क्षण को व्यर्थ नहीं करना चाहिए। गणित प्रवक्ता प्रसन्न कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि हमें महान व्यक्तियों के विचारों का अनुसरण करना चाहिए। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. घूमन सिंह, अलका यादव, नारायण प्रसाद, भूपेंद्र सिंह, नसीम खान, अनिल कुमार शुक्ला, रामलखन, शोभारम, दयाराम, संतोष आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed